नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का जश्न उनकी शादी के 15 दिन बाद तक चल रहा है. इटली में हुई इस शादी के बाद बॉलीवुड की सुपरस्टार जोड़ी ने आखिरकार शनिवार को सिनेमा के सितारों को अपनी शादी के इस जश्न में शामिल कर ही लिया. शhttp:निवार को मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में दीपवीर के इस आखिरी रिसेप्शन में बॉलीवुड का लगभग हर सितारा नजर आया. इसी रिसेप्शन का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जो बेहद दिलचस्प है. दरअसल रणवीर सिंह की एनर्जी से तो हर कोई वाकिफ है. ऐसे में अपने रिसेप्शन पर वह सभी महमानों के साथ 'बेफिक्रे' अंदाज में नाचते नजर आए. इस पार्टी में रणवीर ने बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को भी नहीं छोड़ा. पार्टी के सामने आए एक वीडियो में रणवीर, अमिताभ बच्चन के साथ उनके फेमस गाने 'जुम्मा चुम्मा..' पर नाचते नजर आ रहे हैं. अमिताभ का अंदाज हमेशा की तरह यहां भी काफी खास रहा. बिग बी दीपवीर के इस रिसेप्शन में बहू ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी श्वेता बच्चन और पत्नी जया बच्चन के साथ नजर आए. आप भी देखें, आखिर किस अंदाज में थिरके बिग बी. शनिवार को हुए मुंबई ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.