नई दिल्लीः नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा से दिल्ली लाई जा रही हेरोइन की बड़ी खेप को जम्मू कश्मीर नेश्नल हाईवे के टोल प्लाजा से जब्त किया है. एनसीबी के डायरेक्टर जनरल एसके झा ने बताया की हेरोइन की इस बड़ी खेप को सेब की पेटियों में छिपाकर दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी लाया जाना था, जहां से आगे सप्लाई किया जाना था.एनसीबी के मुताबिक, 5 नवंबर को एजेंसी को जानकारी मिली थी कि सेब के तीन ट्रक में हेरोइन की एक बड़ी खेप कुपवाड़ा से दिल्ली भेजी जा रही है. जिसके बाद एनसीबी में जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास सेब की पेटियों से लदे तीन ट्रक को चेक किया. इनमे से एक ट्रक में सेब की चार पेटियों पर खास तरीके का निशान बनाया गया था, जिससे एनसीबी को शक हुआ, और जब सेब की इन पेटियों को खोला गया तो उनमें से सेब की जगह 50 किलो हेरोइन के पैकेट बरामद किये गए. जांच के दौरान एनसीबी को पता चला है कि हेरोइन की ये बड़ी खेप अफगानिस्तान से पहले पाकिस्तान पहुंची, जहां से सड़क के रास्ते हिंदुस्तान के कुपवाड़ा लाया गया. कुपवाड़ा में 200 करोड़ रुपये की इस हेरोइन को सेब की पेटियों में...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.