जिसके बाद एनसीबी में जम्मू-कश्मीर नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास सेब की पेटियों से लदे तीन ट्रक को चेक किया. इनमे से एक ट्रक में सेब की चार पेटियों पर खास तरीके का निशान बनाया गया था, जिससे एनसीबी को शक हुआ, और जब सेब की इन पेटियों को खोला गया तो उनमें से सेब की जगह 50 किलो हेरोइन के पैकेट बरामद किये गए.

जांच के दौरान एनसीबी को पता चला है कि हेरोइन की ये बड़ी खेप अफगानिस्तान से पहले पाकिस्तान पहुंची, जहां से सड़क के रास्ते हिंदुस्तान के कुपवाड़ा लाया गया. कुपवाड़ा में 200 करोड़ रुपये की इस हेरोइन को सेब की पेटियों में छिपकर रखा गया था..दो सौ करोड़ रुपये की इस हेरोइन को कुपवाड़ा से दिल्ली पहुचाने के बदले ट्रक के इस ड्राइवर को साढ़े चार लाख रुपये दिए जाने थे, दिल्ली में सफेद जहर की ये खेप कहाँ सप्लाई होनी थी इसकी जानकारी भी इस ट्रक ड्राइवर को यहां पहुचने के बाद व्हाट्सएप पर दी जानी थी. लेकिन, उससे पहले ही एनसीबी ने रेड कर दी.
एनसीबी के मुताबिक, पिछले ढाई महीने में एजेंसी ने देशभर से अफगानिस्तान से लाई गई करीब 160 किलो हेरोइन जब्त की है, जिसकी कीमत इंटरनॅशनल मार्किट में करीब 640 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. फिलहाल, अब एनसीबी ट्रक ड्राइवर से पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार करोड़ो रूपये की हेरोइन की इस खेप को दिल्ली में कहां और किसको सप्लाई किया जाना था.
Comments
Post a Comment