Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Viral Video

कोर्ट में हुई थी शादी, लड़के को बांधकर पीटा, बनाया VIDEO

  जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय में शादी कराए जाने के बाद अपनी पत्नी के साथ लापता हुए एक व्यक्ति को हाल में सामने आए दो वीडियो में महिला के रिश्तेदार प्रताड़ित करते दिख रहे हैं. 33 और 36 सेकंड के वीडियो में व्यक्ति को रस्सी से बांधकर खुले इलाके में पिटाई की जा रही है और वह रहम की गुहार लगा रहा था. (प्रतीकात्मक फोटो) पाटिल ने भाषा से कहा, ‘हमने वीडियो का संज्ञान लिया है और व्यक्ति की बरामदगी और उसे प्रताड़ित करने वालों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें गठित की हैं.’  (प्रतीकात्मक फोटो)  

VIDEO : सांप को दीवार पर रेंगता देख हैरान हो जाएंगे आप, घर का मालिक रखता है इसे गैराज में

नई दिल्ली/सिडनी :  जमीन पर चलते हुए तो आपने खूब सांप देखे होंगे, लेकिन सीधी दीवार पर रेंगते हुए सांप आपने कभी कभार ही देखे होंगे. ऑस्ट्रेलिया में एक सांप ऐसा ही जो आसानी से छत पर चढ़ जाता है. करीब 9 फुट का ये सांप जंगल में नहीं बल्कि घर के गैराज में रहता है. मजे की बात ये है कि अब जिस गैराज में ये रहता है, वहां के मालिक को भी इससे कोई परेशानी नहीं है. हालांकि ऐसा नहीं कि ये कोई पालतू सांप है. जब इसे पहली बार देखा गया तो मकान मालिक भी इसे देखकर घबरा गया था. हालांकि बाद में कहानी बदल गई. ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले रोबी निल करीब छह महीने पहले अपने गैराज के ऊपरी हिस्से पर इस सांप को देखा. इसे देखकर वह घबरा गए. इसके बाद उन्होंने इसे नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हुए. बड़ी मुश्किल से उन्होंने किसी की सहायता से इसे नीचे उतारा. इसके बाद वह इसे अपने घर के पीछे झाड़ियों में छोड़ आए. लेकिन उन्हें बाद में लगा कि उस अजगर को उसके गैराज की छत पसंद है. इसलिए वह उसे वापस वहीं गैराज में ले आए. तब से ये सांप इसी गैराज में रहता है. रोबी ने उसका नाम डिर्क रखा हुआ है. निल कहते हैं, मुझे लगता ह...

VIDEO: कमरा बंद कर अश्लील डांस कर रही थीं बेटियां, मां ने चप्पलों से पीटा

नई दिल्लीः  सोशल मीडिया की आज की दुनिया में हर कोई अपने अलग-अलग वीडियो बनाकर शेयर करता दिख जाता है. लेकिन कभी-कभी कुछ वीडियो ऐसे शूट होते है जिसे आप बार-बार देखना चाहेंगे. ऐसे वीडियो तेजी से वायरल होते है और ऐसे में कई बार ऐसा होता है उस वीडियो में दिख रहा शख्स अपने आप ही फेमस हो जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया पर लड़कियों के डांस का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स के जरिए जमकर शेयर किया जा रहा है. दरअसल इस वीडियो में दो लड़कियां सेक्सी अंदाज में डांस करती दिख रही हैं. ये वीडियो इन लड़कियों ने एक बंद कमरे में शूट किया है जिसमें इन्होंने मोबाइल का कैमरा सामने लगाया और उसके तुरंत बाद म्यूजिक बजने लगता है. बस फिर क्या था. दोनों लड़कियों ने इस डांस के दौरान कुछ सेक्सी मूव्स किए. लेकिन इतने में हीं इन लड़कियों की मां कमरे में दाखिल होती है और अपनी चप्पल निकाल कर इनकी पिटाई शुरू कर देती है. आपको बता दें कि ये वीडियो नाना और जूली नाम की दो लड़कियों ने बनाया है और ये दोनों Premix Sis नाम का यूट्यूब चैनल चलाती हैं. ये वीडियो यूट्यूब पर शेयर करते हुए उन...

धड़क: ट्रेलर लॉन्च पर बहन जाह्नवी को गले लगाकर रोने लगीं खुशी, देखें VIRAL VIDEO

'धड़क' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जाह्नवी, मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भी नजर आईं लेकिन जब किसी ने उनसे श्रीदेवी से जुड़ा सवाल किया तो वह छोड़ा इमोशनल नजर आईं. नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटियां  जाह्नवी और खुशी  का नाम स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल है और जल्द ही जाह्नवी बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं. जाह्नवी के लिए उनकी पहली फिल्म बेहद खास है और सोमवार को ही फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया गया है. इस मौके पर जाह्नवी के साथ उनका पूरा परिवार शामिल रहा. जाह्नवी की फिल्म 'धड़क' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान वह अपनी बहन खुशी और पापा बोनी कपूर के साथ पहुंची. हालांकि, इस मौके पर अनिल कपूर, हर्षवर्धन कपूर और संजय कपूर का परिवार भी मौजूद रहा. 'धड़क' के ट्रेलर लॉन्च  के दौरान जाह्नवी, मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए भी नजर आईं लेकिन जब किसी ने उनसे श्रीदेवी से जुड़ा सवाल किया तो वह छोड़ा इमोशनल नजर आईं. जिसके बाद फोटो सेशन के दौरान उनकी बहन खुशी भी थोड़ी इमोशनल दिखाई दीं और वह जाह्नवी को गले लगा कर रोने लगी. दोनों बहनें जाह्नवी के इस खास मौके पर मां श...