नई दिल्ली : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने किसी भी व्यक्ति की पहचान के एक और तरीके का ऐलान किया है. इस विधि के तहत फोटो का चेहरे से मिलान करने की सुविधा शुरू करने की घोषणा की गई है. इस सुविधा को पहले टेलीकॉम कंपनियों के साथ 15 सितंबर को शुरू किया जाएगा. प्राधिकरण ने इससे पहले चेहरा पहचानने का फीचर एक जुलाई से लागू करने की योजना बनाई थी, लेकिन इसे बाद में बढ़ाकर एक अगस्त कर दिया गया था. टेलीकॉम कंपनियों पर जुर्माना लगाने का प्रस्ताव इस सुविधा के तहत मोबाइल सिम के लिए आवेदन के साथ लगाए गए फोटो की पहचान संबंधित व्यक्ति के सामने लिए गए फोटे से की जाएगी. यूआईडीएआई ने सितंबर के मध्य से इस तय लक्ष्य को पूरा नहीं करने वाली दूरसंचार कंपनियों पर जुर्माना लगाने का भी प्रस्ताव किया है. यूआईडीएआई ने कहा कि दूरसंचार कंपनियों के अलावा अन्य सत्यापन एजेंसियों के लिए चेहरा पहचानने की सुविधा के क्रियान्वयन के बारे में निर्देश बाद में जारी किए जाएंगे. हालांकि, प्राधिकरण ने इसके लिए कोई समयसीमा नहीं दी है. फिंगरप्रिंट से होने वाली गड़बड़ी रुकेगी खास बात यह है कि यूआईडीएआई ने कहा है कि 'लाइव...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.