'जब मेरे पिता राजीव गांधी का हत्यारा प्रभाकरण मारा गया, तो प्रियंका और मुझे अच्छा नहीं लगा': राहुल गांधी
हैम्बर्ग (जर्मनी): कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि जब श्रीलंका में मेरे पिता राजीव गांधी का हत्यारा लिट्टे (LITTE) प्रमुख वी प्रभाकरण मारा गया तो मुझे और बहन प्रियंका गांधी को अच्छा नहीं लगा. ऐसा इसलिए क्योंकि जिस हिंसा में वह शामिल हुआ और जिसका शिकार बना, उसका असर उसके बच्चों समेत दूसरों पर पड़ा. मैंने उसके रोते हुए बच्चों में खुद को देखा. यहां के बकिरस समर स्कूल में संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हिंसा की वजह से उन्होंने अपने परिवार के दो सदस्यों को खोया. उन्होंने कहा कि मेरी दादी (इंदिरा गांधी) और पिता (राजीव गांधी) की हत्याएं हुईं. इसलिए मैंने हिंसा की पीड़ा सही है. मैं वास्तव में अपने अनुभव से बात करता हूं. इसी आधार पर कहता हूं कि हिंसा के बाद आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका क्षमा है और कोई दूसरा रास्ता नहीं है. इसके साथ ही जब आप क्षमा कर देते हैं तो आप समझ पाते हैं कि वास्तव में क्या हुआ और क्यों हुआ. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इससे उबरने का तरीका यही है कि आप दूसरों की सुनो और अहिंसा के रास्ते पर चलो. लोग इसे कमजोरी समझ सकते हैं. लेकिन वा...