Skip to main content

Posts

Showing posts with the label JEE Advanced

JEE क्लियर नहीं हुआ तो ये हैं ऑप्शन, बना सकते हैं बेहतर करियर

  1   /   6 आईआईटी, एनआईटी कॉलेजों में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवार जेईई परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप किसी कारण से इसमें पास नहीं हो पाते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि उसमें पास नहीं होने पर आपका करियर खत्म हो गया है, अब अन्य कॉलेजों में एडमिशन लेकर या अन्य कोर्स करके इस क्षेत्र में बेहतर करियर बना सकते हैं. आइए जानते हैं जेईई क्लियर ना होने पर आपके पास क्या क्या ऑप्शन है... 2   /   6 दोबारा दें परीक्षा- जेईई में क्लियर नहीं होने पर सबसे पहले आपके पास ऑप्शन है कि आप वापस इसकी तैयारी करें. अगर आप समय, मौके खत्म हो जाने या और किसी वजह से नहीं कर पाते हैं तो अन्य तरीका ढूंढें. बता दें कि उम्मीदवार तीन बार इसकी परीक्षा दे सकता है. 3   /   6 बिट्स पिलानी-  कई जानकारों का कहना है कि बिट्स पिलानी कई मायनों में एनआईटी और आईआईटी से भी बेहतर है. बिट्स पिलानी से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों का प्लेसमेंट भी काफी अच्छा रहता है. 4   /   6 राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग कॉलेज- बता दें कि राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई करके आप अच्छा करियर बना सकते हैं...

JEE Advanced Result LIVE: नतीजे घोषित, प्रणव गोयल ने किया टॉप

आईआईटी, एनआईटी में दाखिले लेने के इच्छुक उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है. आईआईटी कानपुर ने जेईई एडवांस परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. परीक्षा में 155158 उम्मीदवारों ने भाग लिया था, जिसमें 18138 उम्मीदवार पास हुए हैं. - परीक्षा में पंचकुला रिजन के प्रणव गोयल ने पहला स्थान हासिल किया है. उन्हें  360 में से 337 अंक मिले हैं. - वहीं मीनल परख फीमेल टॉपर है और उन्होंने देशभर 6ठी रैंक हासिल की है. उन्हें 360 में से 318 अंक मिले हैं. - दूसरे स्थान पर कोटा के साहिल जैन और तीसरे स्थान पर दिल्ली के कलश गुप्ता रहे हैं. - ओबीसीएनसीएल में विजयवाड़ा की मवूरी सिवा कृष्णा मनोहर, एससी में कोटा के आयुष कदम, एसटी में हैदराबाद के जटोथ शिव तरुण ने पहला स्थान हासिल किया है. - दिव्यांग कैटेगरी में पटियाला के मनन गोयल ने पहले स्थान पर कब्जा किया है. इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार इस जेईई मेन में दिल्ली टॉप करने वाले सिमरप्रीत सिंह ने पूरे देश में 75वीं रैंक हासिल की है और उन्हें 279 अंक हासिल हुए हैं. ...