नई दिल्ली: वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. कुलदीप नैयर देश के उन गिने-चुने पत्रकारों में से एक रहे जिनका संबंध सीधे-सीधे भारत सरकार से रहा. ये ऐसे पत्रकार रहे जिनकी लेखनी का असर सरकारों पर पड़ता रहा. इन्होंने भारत सरकार की कार्यप्रणाली और समसामयिक राजनीतिक घटनाक्रम पर कई किताबें लिखी हैं. नैयर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेहद करीब माने जाते थे. आइए इस बड़े पत्रकार की जिंदगी से जुड़े कुछ बातें जानते हैं. 1. कुलदीप नैयर मूल रूप से सियालकोट के रहने वाले थे, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है. 14 अगस्त 1924 को जन्में कुलदीप नैयर ने लाहौर के कॉलेज से ही लॉ की डिग्री हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने दर्शनशास्त्र में पीएचडी भी की थी. बाद में उन्होंने अमेरिका में पत्रकारिता की पढ़ाई की थी. 2. 1947 में देश का बंटवारा होने के बाद कुलदीप नैयर ने भारत में ही रहने का फैसला लिया था. उन्होंने भारत के कई बड़े अखबारों में लंबे समय तक कार्य किया था. 3. कुलदीप नैयर अंतरराष्ट्रीय पत्रकारा माने जाते रहे. वे करीब 25 स...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.