Skip to main content

लाल बहादुर शास्त्री की मौत के वक्त उनके साथ थे कुलदीप नैयर, जानें 5 बातें

नई दिल्ली: वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली. कुलदीप नैयर देश के उन गिने-चुने पत्रकारों में से एक रहे जिनका संबंध सीधे-सीधे भारत सरकार से रहा. ये ऐसे पत्रकार रहे जिनकी लेखनी का असर सरकारों पर पड़ता रहा. इन्होंने भारत सरकार की कार्यप्रणाली और समसामयिक राजनीतिक घटनाक्रम पर कई किताबें लिखी हैं. नैयर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेहद करीब माने जाते थे. आइए इस बड़े पत्रकार की जिंदगी से जुड़े कुछ बातें जानते हैं.

1. कुलदीप नैयर मूल रूप से सियालकोट के रहने वाले थे, जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है. 14 अगस्त 1924 को जन्में कुलदीप नैयर ने लाहौर के कॉलेज से ही लॉ की डिग्री हासिल की थी. इसके बाद उन्होंने दर्शनशास्त्र में पीएचडी भी की थी. बाद में उन्होंने अमेरिका में पत्रकारिता की पढ़ाई की थी.

2. 1947 में देश का बंटवारा होने के बाद कुलदीप नैयर ने भारत में ही रहने का फैसला लिया था. उन्होंने भारत के कई बड़े अखबारों में लंबे समय तक कार्य किया था.

3. कुलदीप नैयर अंतरराष्ट्रीय पत्रकारा माने जाते रहे. वे करीब 25 साल तक 'द टाइम्स लंदन' में रिपोर्टर के तौर पर कार्य किया था. भारत में उन्होंने न्यूज एजेंसी यूएनइआई, पीआईबी, अंग्रेजी अखबार ‘द स्टैट्समैन' और ‘इण्डियन एक्सप्रेस' में लंबे समय तक सेवाएं दी.

4. माना जाता है कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की असामयिक मौत का सच केवल कुलदीप नैयर को पता था. दरअसल, साल 1966 में भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भारतीय उपमहाद्वीप में शांति का भरोसा था इसलिए उन्होंने ताशकंद में पाकिस्तान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। लेकिन उसी दिन उनकी रहस्यमय परिस्थियों में मौत हो गई। शास्त्री की मौत के वक्त उनके सबसे करीब कुलदीप नैयर ही थे. उस वक्त कुलदीप नैयर उनके प्रेस सलाहकार थे. हालांकि कुलदीप नैयर ने इस मौत को लेकर खुलकर कभी कुछ नहीं कहा.

5. कुलदीप नैयर 1990 में ग्रेट ब्रिटेन में उच्चायुक्त रहे. अगस्त 1997 में राज्यसभा में नामांकित किया गया था. कुलदीप नैयर ने 'बिटवीन द लाइन्स', ‘डिस्टेण्ट नेवर : ए टेल ऑफ द सब कॉनण्टीनेण्ट', ‘इण्डिया आफ्टर नेहरू', ‘वाल एट वाघा, इण्डिया पाकिस्तान रिलेशनशिप', ‘इण्डिया हाउस', ‘स्कूप' ‘द डे लुक्स ओल्ड' जैसी कई किताबें लिखी थीं. सन् 1985 से उनके द्वारा लिखे गये सिण्डिकेट कॉलम विश्व के अस्सी से ज्यादा पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहे हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...