Skip to main content

Posts

Showing posts with the label मध्यप्रदेश

उज्जैन: महाकाल मंदिर परिसर में बीजेपी सांसद ने दी पुलिसवालों को गालियां, FIR दर्ज

नई दिल्ली:  उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में पुलिसकर्मियों को गाली देने वाले  बीजेपी सांसद डॉ. चिंतामणि मालवीय  पर तमाम धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है. पुलिस ने मालवीय को खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, गाली-गलौच समेत दूसरे मामलों में आरोपी बनाया है. इसके अलावा बीजेपी नेता पर महाकालेश्वर एक्ट भी लगाया गया है. शुक्रवार से बीजेपी सांसद चिंतामणि मालवीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह महाकाल मंदिर परिसर के बाहर पुलिसकर्मियों से अभद्रता करते नजर आ रहे हैं. क्या है पूरा मामला मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आए थे. इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के चलते मंदिर परिसर के बाहर बैरिकेड्स लगा थे. इसी बीच, सांसद मालवीय भी अपने समर्थकों की भीड़ के साथ वहां पहंचे और बैरिकेड्स हटाकर मंदिर में प्रवेश करने लगे. जब पुलिसकर्मियों ने उनके साथ ज्यादा लोगों को अंदर जाने से रोका तो मालवीय गुस्से से तमतमा उठे और गाली-गलौच करने लगे थे. विवादों से पुराना नाता यह पहली बार नहीं है जब सांसद मालवीय ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया है, ...

15 साल पुरानी खटारा गाड़ी की तरह काला धुंआ छोड़ने लगी है शिवराज सरकारः' नवजोत सिंह सिद्धू

अब प्रदेश की शिवराज सरकार भी 15 साल पुरानी हो चली है और यह भी काला धुआं छोड़ने लगी है जिससे लोगों के चेहरे काले हो रहे हैं.' जबलपुरः  कांग्रेस प्रत्याशी मोहन सिंह चंदेल के पक्ष में चुनावी सभा को किया संबोधित करने सिवनी पहुंचे कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. जहां एक ओर सिद्धू ने मोदी सरकार को अदानी और अंबानी की कठपुतली बताया तो वहीं  शिवराज सरकार की तुलना  15 साल पुरानी गाड़ी से की. सभा में करीब 5 घंटे की देरी से पहुंचने के बाद सिद्धू ने अपने चिर-परिचित अंदाज में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाते हुए कहा कि 'मोदी सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनकर काम कर रही है. मोदी सरकार ने अदानी और अंबानी को लाखों करोड़ों का कर्जा माफ कर दिया और अगर किसान के ऊपर कर्ज होता तो उसे जलील किया जाता है.' कांग्रेस ने लिखा गृह मंत्रालय को पत्र, नवजोत सिंह सिद्धू के लिए मांगी CISF सुरक्षा वहीं पीएम मोदी के अंदाज में सिद्धू ने सवाल पूछते हुए लोगों से पूछा कि 'बहनों-भाइयों आपके खते में 15 लाख रुपये, दो करोड़ लोगों ...

MP चुनाव: अखिलेश ने कांग्रेस को 200 सीटें जीतने का बताया फॉर्मूला, लेकिन...

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहली बार पत्रकारों को बताया कि आखिर मध्य प्रदेश में महागठबंधन क्यों नहीं बन पाया. भोपाल:  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव  में सत्ता पाने की कोशिश में जुटी कांग्रेस यहां महागठबंधन बनाने में नाकाम साबित हुई है. 15 साल से सत्ता में जमी हुई बीजेपी को हटाने के लिए कांग्रेस अकेले ही मैदान में दमखम दिखा रही है. महागठबंधन नहीं बनने के पीछे राजनीति के जानकर अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष  अखिलेश यादव  ने पहली बार पत्रकारों को बताया कि आखिर मध्य प्रदेश में महागठबंधन क्यों नहीं बन पाया. साथ ही अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पास 230 में से 200 सीटें जीतने का मौका था, लेकिन उसने गंवा दिया है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दावा किया कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रस्तावित गठबंधन में बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) को शामिल करने को तैयार नहीं थी, जिसके कारण हमारा भी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं हो पाया. अखिलेश यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा का घोषणापत्र जारी करने के बाद संवाददाताओं ...

उमा भारती का विपक्ष पर हमला, बोलीं- पाकिस्तान के साथ मिलकर कांग्रेस ने रची PM मोदी को हराने की साजिश

मध्य प्रदेश में चुनावी प्रचार के लिएनेताओं ने कमर कस ली है. पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी रैलियों में जमकर एक-दूसरे को कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. जहां कांग्रेस नेता दिग्विजय ने प्रदेश के सीएम शिवराज को आमने-सामने बात करने का न्योता दे दिया है तो बीजेपी मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो पाकिस्तान के साथ मिलकर पीएम मोदी को हराने की साजिश कर रही है. नई दिल्ली : मध्य प्रदेश में चुनावी प्रचार के लिएनेताओं ने कमर कस ली है. पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी रैलियों में जमकर एक-दूसरे को कोसने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. जहां  कांग्रेस नेता दिग्विजय  ने प्रदेश के सीएम शिवराज को आमने-सामने बात करने का न्योता दे दिया है तो बीजेपी मंत्री उमा भारती ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वो पाकिस्तान के साथ मिलकर पीएम मोदी को हराने की साजिश कर रही है. दमोह में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उमा भारती ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान कांग्रेस के नेताओं ने हमारे थल सेनाध्यक को गुंडा कह दिया था. कांग्रेस के नेता पाकिस्तान गए और वहां जाकर उन्होंने पीएम म...

MP: 'मामा' तो पहले से मैदान में, 'दादा', 'दीदी', 'भाभी' और 'बाबा' भी चुनाव में कूदे

शिवराज सिंह चौहान समेत कई उम्मीदवार आम जनमानस में प्रचलित अपने उपनामों को जमकर भुनाने की कोशिश कर रहे हैं. इंदौर:  "वॉट्स इन ए नेम?" यानी नाम में क्या रखा है-विलियम शेक्सपियर की रूमानी, लेकिन दुखांत कृति "रोमियो एंड जूलियट" के एक मशहूर उद्धरण की शुरुआत इन्हीं शब्दों से होती है. लेकिन मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के जारी घमासान में नाम का किस्सा काफी अलग है. इन चुनावों के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई उम्मीदवार आम जनमानस में प्रचलित अपने उपनामों को जमकर भुनाने की कोशिश कर रहे हैं. शिवराज यानी मामा लगातार चौथी बार सूबे की सत्ता में आने के लिये एड़ी-चोटी का जोर लगा रही भाजपा के चुनावी चेहरे शिवराज (59) जनता में "मामा" के रूप में मशहूर हैं. अपनी परंपरागत बुधनी सीट से मैदान में उतरे मुख्यमंत्री चुनावी सभाओं के दौरान भी खुद को इसी उपनाम से संबोधित कर रहे हैं. राहुल भैया विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह (63) ने "अजय अर्जुन सिंह" के रूप में चुनावी पर्चा भ...

छत्तीसगढ़ चुनाव LIVE: 72 सीटों पर मतदान जारी, कुल 1,079 उम्मीदवार मैदान में

दूसरे चरण के चुनाव में कुल 1,079 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें से कांग्रेस और भाजपा ने सभी 72 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. रायपुर :   छत्तीसगढ़  में दूसरे व अंतिम चरण के लिए 19 जिलों की 72 सीटों पर मतदान जारी है. मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र से EVM मशीन में तकनीकी खराबी की कई खबरें आ चुकी हैंं, जिनमें कवर्धा की 236 नंबर पोलिंग बूथ की भी मशीन में खराबी की बात सामने आई है और सीएम रमन सिंह को भी इसी क्षेत्र से मतदान डालना है, लेकिन EVM मशीन में खराबी के कारण मतदान प्रक्रिया रुकी हुई है. बता दें सभी 72 सीटों पर मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो चुके हैं, और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा. छत्तीसगढ़ में हो रहे अंतिम चरण के मतदान के चलते पीएम मोदी ने भी जनता से अपने मताधिकार के प्रयोग का निवेदन किया है. मतदान के शुरू होते ही रायपुर में अलग-अलग जगहों में ईवीएम में खराबी आने से वोटिंग रुक गई है. जिसके कारण मतदाताओं ने भी हंगामा कर दिया है. वहीं बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के दो बूथों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, जोकि दोपहर 3 बजे तक चलेगी. राज्य में इस दफा चुनाव ...

MP चुनाव : बीजेपी का बड़ा फैसला, 53 बागी नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

मध्य प्रदेश में बीजेपी पार्टी का एक बड़ा फैसला सामने आया है. बुधवार देर रात हुई एक मीटिंग के बाद पार्टी के 53 बागियों को निकाल दिया गया है. नई दिल्ली :  मध्य प्रदेश में बीजेपी पार्टी का एक बड़ा फैसला सामने आया है. बुधवार देर रात हुई एक मीटिंग के बाद पार्टी के 53 बागियों को निकाल दिया गया है.  बीजेपी ने पार्टी प्रत्याशियों  के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागी नेताओं के खिलाफ यह कार्यवाही की है. निष्कासन की कार्यवाही का पत्र संबंधित जिले के जिला अध्यक्ष द्वारा जिलों से जारी किया जाएगा. पार्टी से बाहर किए गए नेताओं में सरताज सिंह, रामकृष्ण कुष्मारिया, नरेंद्र कुशवाह, समीक्षा गुप्ता, लता मस्की, धीरज पटेरिया, राजकुमार यादव के नाम शामिल हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले ही सरताज सिंह कांग्रेस में शामिल हुए थे. कांग्रेस ज्‍वाइन करने के घंटे भर बाद ही पार्टी ने उन्‍हें होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बना दिया. MP चुनाव : भाजपा को लगा झटका, ग्वालियर की पूर्व मेयर समीक्षा गुप्ता ने दिया इस्तीफा दूसरी तरफ पार्टी का टिकट न मिलने से खफा ग्वालियर की पूर्व मेयर और पार्टी की महिला नेता समीक्षा गुप...

भीमा कोरेगांव केस : नक्‍सलियों के लेटर में मिला दिग्विजय सिंह का मोबाइल नंबर, पूछताछ संभव

भीमा कोरेगांव केस की जांच कर रही पुणे पुलिस को नक्‍सलियों के पास से मिला कांग्रेस नेता का मोबाइल नंबर. नई दिल्‍ली :  देश में नक्‍सलियों की मदद करने और उनके संपर्क  में रहने के मामले में  कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह  का नाम भी सामने आया है. पुणे पुलिस के मुताबिक  भीमा कोरेगांव केस की जांच  के दौरान दिग्विजय सिंह का मोबाइल नंबर नक्‍सलियों के पास होने की बात सामने आई है. इसके उन्‍हें प्रमाण भी मिले हैं. दिग्विजय सिंह का नक्‍सली कनेक्‍शन सामने आने के बाद अब माना जा रहा है कि पुणे पुलिस उनसे भी भीमा कोरेगांव केस के संबंध में पूछताछ कर सकती है. दरअसल भीमा कोरेगांव केस की जांच कर रही पुणे पुलिस को नक्‍सलियों के पास से जो पत्र मिले थे, उनमें से एक पत्र ऐसा भी था, जिसमें एक मोबाइल नंबर लिखा था. उस नंबर को रखने वाले व्‍यक्ति को नक्सलियों ने अपना दोस्त बताया था. नक्‍सलियों ने जरूरत के समय इस शख्स से मदद लेनी की बात कही थी. नक्‍सलियों के पास से मिले पत्र में दिग्विजय का नंबर होने की पुलिस ने की पुष्टि. इस बात के सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस सबमें कांग्रेस के ...

18 पैसे/लीटर और सस्‍ता हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमतें भी आईं नीचे, जानें आज के रेट

शुक्रवार को दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमत 77.10 रुपये प्रति लीटर तो मुंबई में पेट्रोल की कीमत 82.62 रुपये प्रति लीटर हो गईं. नई दिल्‍ली :   दिनोंदिन कम होती तेल की कीमतों से आम आदमी को बड़ी राहत मिल रही है.  पिछले करीब 1 महीने से देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार कटौती की जा रही है. शुक्रवार को भी दिल्‍ली समेत देश के अन्‍य शहरों में पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की गई है. शुक्रवार को दिल्‍ली में पेट्रोल की कीमतें 18 पैसे प्रति लीटर घटकर 77.10 रुपये प्रति लीटर हो गईं. साथ ही डीजल के दामों में भी 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती दर्ज की गई. इसके बाद दिल्‍ली में डीजल का भाव 71.93 रुपये प्रति लीटर हो गए. दिल्‍ली के अलावा मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने लोगों को राहत दी. शुक्रवार को आर्थिक राजधानी में पेट्रोल की कीमतों में 18 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई. इससे यहां पेट्रोल के दाम 82.62 रुपये प्रति लीटर हो गए. वहीं डीजल 17 पैसे प्रति लीटर घटकर 75.36 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है. वहीं गुरुवार को दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 15 पैसे प्रति लीटर कम होकर 77.28 रुपये प्...

कांग्रेस ने खाई गंगा मैया की कसम, सरकार आई तो 10 दिन में माफ होगा किसानों का कर्ज

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं ने एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान हाथ में गंगाजल लेकर गंगा मईया की कसम खाई है. नई दिल्ली :  चार प्रदेशों के चुनावी संग्राम में नेताओं के हर तरह के चेहरे सामने आ रहे हैं. कोई दल बदल रहा है तो कोई पार्टी के नाम पर गंगा मईया की कसम खाने को भी तैयार है. ऐसा ही कुछ  छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं  ने एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान किया जहां सभी ने हाथ में गंगाजल लेकर गंगा मईया की कसम खाई है. पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने कांग्रेस नेताओं के साथ के मिलकर हाथ में गंगाजल लेकर कहा कि अगर उनकी सरकार आई तो 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ कर देंगे. आगे बोलते हुए आरपीएन सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आजतक जो भी वादा किया है उसे पूरा करने की हर संभव कोशिश की है. भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा की तरह नहीं है. छत्तीसगढ़ चुनाव 2018: बुलेट पर भारी पड़ा बैलेट, वोट देने के बाद लोगों ने मिटाया स्याही का निशान बता दें कि छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को पहले चरण का मतदान पूरा हुआ है जिसमें 70 फीसदी लोगों ने वोट डाला है. प्रद...

बीहड़ों में गरजने वाली बंदूकें हुईं खामोश, 30 साल में पहली बार चुनावी राजनीति से हो रहे दूर...

डकैतों के चुनाव में उतरने के लिए मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर, चंबल एवं विंध्‍य क्षेत्र मशहूर रहे हैं. भोपाल:   मध्य प्रदेश  में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की किसी भी सीट पर इस बार न तो कोई डकैत चुनावी मैदान में उतरा है और न ही किसी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार कर रहा है. पिछले तीन दशक में पहला मौका है, जब ऐसा हो रहा है. हालांकि, इससे पहले डकैतों के चुनाव में उतरने के लिए मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर, चंबल एवं विंध्‍य क्षेत्र मशहूर रहे हैं. कुछेक डकैत विधायक बनकर सुर्खियों में भी रहे हैं. वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में पूर्व डकैत प्रेम सिंह कांग्रेस के टिकट पर मध्य प्रदेश के सतना जिले की चित्रकूट सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे और उन्होंने भाजपा के सुरेंद्र सिंह गहरवार को 10,970 मतों से पराजित किया था. दस्यु जीवन से राजनीति का सफर करने वाले प्रेम सिंह इस सीट से तीन बार विधायक रहे. वह वर्ष 1998 एवं वर्ष 2003 में भी कांग्रेस के टिकट पर ही जीत कर विधायक बने थे. 'भगवान राम भी नहीं चाहेंगे कि किसी विवादास्‍पद स्‍थल पर मंदिर बने': दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के पू...

MP: 30 सीटों पर कांग्रेस नहीं, SP-BSP के जाल में उलझी BJP

इस बार बुंदेलखंड में आसान नहीं भाजपा की डगर. दतिया:  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार सत्तारूढ़ भाजपा की राह आसान नहीं है. उसे बुंदेलखंड क्षेत्र की दो दर्जन से अधिक सीटों पर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय दल बसपा और सपा से कड़ी चुनौती मिल रही है. उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे बुंदेलखंड क्षेत्र में शामिल मध्य प्रदेश के जिले सागर , छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना और चंबल संभाग में दतिया एवं शिवपुरी की 30 विधानसभा सीटों में से भाजपा के पास 22 और कांग्रेस के पास आठ सीटें हैं. अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग की जातियों की बहुलता वाले इस क्षेत्र में सत्ता विरोधी लहर और अन्य स्थानीय मुद्दों के कारण भाजपा के लिये इस बार पिछले चुनावों की तरह स्थिति आसान नहीं है. दांवपेंच उल्लेखनीय है कि सपा ने स्थानीय परिस्थितियों की अनुकूलता को देखते हुये इन छह जिलों पर ध्यान केंद्रित किया है जबकि बसपा ने इनके अलावा अनुसूचित जाति की बहुलता वाली चंबल संभाग की मुरैना और विंध्य क्षेत्र में सतना जिले की सभी विधानसभा सीटों पर मजबूती से ताल ठोंक दी है. वर्तमान विधानसभा में बसपा के चार में दो-दो विधायक मुरैना और स...

'भगवान राम भी नहीं चाहेंगे कि किसी विवादास्‍पद स्‍थल पर मंदिर बने': दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने कहा कि राम के मंदिर को विवादास्‍पद बनाना इन लोगों का लक्ष्‍य है. भोपाल:  चुनावी गहमागहमी के बीच मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और वरिष्‍ठ कांग्रेसी नेता  दिग्विजय सिंह ने अयोध्‍या मसले पर बीजेपी पर हमला करते हुए कहा, ''अजीब बात है, जब चुनाव आते हैं भगवान राम के मंदिर निर्माण की बात सामने आती है. भगवान राम का मंदिर बने, इसमे किसी को कोई ऐतराज नहीं है, हम सब चाहते हैं, लेकिन भगवान राम भी नहीं चाहेंगे कि किसी विवादास्‍पद स्‍थल पर राम का मंदिर बने.'' इसके साथ ही उन्‍होंने कहा, ''ये भी आश्‍चर्य की बात है कि सरकार कहती है कि अदालत का फैसला मानेंगे. यूपी के मुख्‍यमंत्री कहते हैं कि राम जी की इच्‍छा होगी तो बनेगा और सरकार के कर्ता-धर्ता कहते हैं कि अध्‍यादेश निकालिए. राम के मंदिर को विवादास्‍पद बनाना इन लोगों का लक्ष्‍य है.'' मध्‍य प्रदेश में 28 नवंबर को चुनाव होगा. केंद्रीय कर्मचारियों पर RSS की शाखा में शामिल होने पर बैन पहले से ही लागू है: दिग्विजय सिंह राम मंदिर बनने में कांग्रेस सबसे बड़ी बाधा: योगी आदित्‍यनाथ इस बीच छत्‍तीसगढ़ की ...

बीहड़ों में गरजने वाली बंदूकें हुईं खामोश, 30 साल में पहली बार चुनावी राजनीति से हो रहे दूर...

डकैतों के चुनाव में उतरने के लिए मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर, चंबल एवं विंध्‍य क्षेत्र मशहूर रहे हैं. भोपाल:   मध्य प्रदेश  में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की किसी भी सीट पर इस बार न तो कोई डकैत चुनावी मैदान में उतरा है और न ही किसी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार कर रहा है. पिछले तीन दशक में पहला मौका है, जब ऐसा हो रहा है. हालांकि, इससे पहले डकैतों के चुनाव में उतरने के लिए मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर , चंबल एवं विंध्‍य क्षेत्र मशहूर रहे हैं. कुछेक डकैत विधायक बनकर सुर्खियों में भी रहे हैं. वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में पूर्व डकैत प्रेम सिंह कांग्रेस के टिकट पर मध्य प्रदेश के सतना जिले की चित्रकूट सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे और उन्होंने भाजपा के सुरेंद्र सिंह गहरवार को 10,970 मतों से पराजित किया था. दस्यु जीवन से राजनीति का सफर करने वाले प्रेम सिंह इस सीट से तीन बार विधायक रहे. वह वर्ष 1998 एवं वर्ष 2003 में भी कांग्रेस के टिकट पर ही जीत कर विधायक बने थे. 'भगवान राम भी नहीं चाहेंगे कि किसी विवादास्‍पद स्‍थल पर मंदिर बने': दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के पू...

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने दी थी अंगुली काटने की धमकी, बिना डरे वोट देने पहुंचे लोग

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 12 नवंबर को भारी सुरक्षा के बीच पूरा हुआ. इस चुनाव में लगभग 70 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया. नई दिल्ली:  छत्तीसगढ़ में  विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान  12 नवंबर को भारी सुरक्षा के बीच पूरा हुआ. इस चुनाव में लगभग 70 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया. इसी बीच दंतेवाड़ा में नक्सली धमकियों के बीच भी लोग वहां वोट डालने पहुंचे. दंतेवाड़ा के मडेंडा गांव के लोगों को नक्सलियों ने धमकी दी थी कि अगर उनकी अंगुली पर स्याही के निशान देखे जाते हैं तो वे उन्हें काट देंगे. खतरे के बावजूद 263 मतदाता वोट डालने के लिए मतदाता सेंटर पहुंचे. ANI के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने मतदान को बाधित करने के लिए बारूदी सुरंग में विस्फोट किया. विस्फोट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान होने के कारण सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए तथा सुरक्षा बल के लगभग सवा लाख जवानों को तैनात किया गया. पहले चरण में 18 सीटों पर मतदान हुआ. छत्‍तीसगढ़: जहां पहले सिर्फ 1 वोट पड़ा था, वहां शुरुआती 2 घंटे में 100 से ज्‍यादा वोट ...

मप्र BJP में थम नहीं रही बगावत : इस पूर्व मेयर ने परिवारवाद का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ी

ग्वालियर दक्षिण सीट से भाजपा के तीन बार विधायक और मंत्री रहे नारायण सिंह कुशवाह भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर फिर से चुनाव लड़ रहे हैं. ग्वालियर :  ग्वालियर की पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ने मंगलवार को भाजपा पर दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सिद्धांतों से भटकने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने की घोषणा की. ग्वालियर दक्षिण सीट से भाजपा टिकट की दावेदार गुप्ता ने विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. समीक्षा गुप्ता ने भाजपा पर अपने सिद्धांतों पर भटकने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने 20 साल तक पार्टी की सेवा की, लेकिन फिर भी उन्हे टिकट नहीं दिया गया. ग्वालियर दक्षिण सीट से भाजपा के तीन बार विधायक और मंत्री रहे नारायण सिंह कुशवाह भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर फिर से चुनाव लड़ रहे हैं. समीक्षा गुप्ता ने ग्वालियर दक्षिण विधानसभा सीट से बतौर निर्दलीय नामांकन पत्र भरा है. समीक्षा ग्वालियर में 2009 से 2015 तक भाजपा की महापौर रही हैं. मंगलवार को अपने घर में समीक्षा ने मीडिया से कहा कि वे अपने इलाके की जनता के आह्वान पर चुनाव लड़ रही हैं. उन्होने आरोप लगाया कि भाजपा में अब सबसे ज...