मध्य प्रदेश में बीजेपी पार्टी का एक बड़ा फैसला सामने आया है. बुधवार देर रात हुई एक मीटिंग के बाद पार्टी के 53 बागियों को निकाल दिया गया है.
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश में बीजेपी पार्टी का एक बड़ा फैसला सामने आया है. बुधवार देर रात हुई एक मीटिंग के बाद पार्टी के 53 बागियों को निकाल दिया गया है. बीजेपी ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागी नेताओं के खिलाफ यह कार्यवाही की है. निष्कासन की कार्यवाही का पत्र संबंधित जिले के जिला अध्यक्ष द्वारा जिलों से जारी किया जाएगा.
पार्टी से बाहर किए गए नेताओं में सरताज सिंह, रामकृष्ण कुष्मारिया, नरेंद्र कुशवाह, समीक्षा गुप्ता, लता मस्की, धीरज पटेरिया, राजकुमार यादव के नाम शामिल हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले ही सरताज सिंह कांग्रेस में शामिल हुए थे. कांग्रेस ज्वाइन करने के घंटे भर बाद ही पार्टी ने उन्हें होशंगाबाद विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बना दिया.
MP चुनाव : भाजपा को लगा झटका, ग्वालियर की पूर्व मेयर समीक्षा गुप्ता ने दिया इस्तीफा
दूसरी तरफ पार्टी का टिकट न मिलने से खफा ग्वालियर की पूर्व मेयर और पार्टी की महिला नेता समीक्षा गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद वो विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में निर्दलीय ही खड़ी हुई हैं. बता दें कि इसके पहले हाल ही में राजस्थान से भाजपा के मानवेन्द्र सिंह भी पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो चुके है.
Comments
Post a Comment