Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अनचाही कॉल

मोबाइल पर रुकेगा अनचाही CALL-SMS का हमला, इन दो बड़ी IT कंपनियों ने निकाला तोड़

नई दिल्ली :  देश की अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनी टेक महिंद्रा ने अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर अनचाहे कॉल्स से मुक्ति दिलाने का फैसला लिया है. टेक महिन्द्रा ने इस दिशा में काम करने के लिए सोमवार को माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक करार का एलान किया. कंपनी की विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के विनियमन के अनुसार दूरसंचार की स्वस्थ व्यवस्था बनाने के लिए डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी (डीएलटी) आधारित समाधान तैयार करने के लिए टेकमहिंद्रा ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ हाथ मिलाया है. ब्‍लॉकचेन टेक्‍नोलॉजी पर आधारित होगी तकनीक ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी पर आधारित और माइक्रोसॉफ्ट अजुरे पर निर्मित इस समाधान का लक्ष्य इस देश में अनचाहे वाणिज्यिक संचार (यूसीसी) की समस्याओं को दूर करना है. ट्राई ने स्पष्ट किया है कि यूसीसी या स्पैम कॉल्स देशभर में दूरसंचार उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी परेशानी है और वह इस समस्या पर अंकुश लगाने के लिए भागीदारों के साथ मिलकर काम करता रहा है. एसएमएस सेवा पर भी लगेगी रोक टेक महिन्द्रा के ग्लोबल प्रैक्टिस लीडर (ब्लॉकचेन) राजेश धुड्डू ने कहा, "एक टेक्नोल...