नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर हाल ही में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर सुर्खियों में थे. अब उनकी तरफ से फॉरवर्ड किया गया एक मैसेज चर्चा में है. इसमें लोगों को चुनाव में आपसी संबंध खराब न करने की सलाह दी गई है. मैसेज में लिखा है, ' 'चुनाव में आपसी संबंध खराब न करें, जिन्हें भाजपा पसंद है भगवान उनको नरेंद्र मोदी जैसा बेटा दे और जिन्हें कांग्रेस, उन्हें राहुल जैसा.'' अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर मैसेज को फॉरवर्ड करते हुए खेर ने लिखा, ''कृपया इस Forwarded मैसेज को अन्यथा न लें. जैसा आया है, वैसा ही पोस्ट कर रहा हूं. धन्यवाद.'' इस ट्वीट को लेकर यूजर्स अनुपम खेर को मिलीजुली प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक शख्स ने लिखा है, 'इस पर एक पुराना गीत याद आ रहा है- समझने वाले समझ गए हैं, न समझे वो अनाड़ी हैं.' एक और ने यूजर ने उन पर मौजूदा सरकार की तरफदारी करने का आरोप लगाया है. वहीं, कई लोग भद्दे कमेंट्स पर उतर आए हैं. 'सोनिया गांधी' को बिस्किट खिलाते नजर आए 'मनमोहन सिंह', वाय...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.