जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के नामों पर दिल्ली में महामंथन जारी है. कई दिनों से सूची का इंतजार करते हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए असली काउंटडाउन शुरू हो गया है. खबरों की मानें तो कांग्रेस की पहली सूची कल शाम को सीईसी की बैठक के बाद कभी भी जारी हो सकती है. कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस की सभी 200 विधानसभा सीटों पर मंथन का काम चल रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने बताया कि सभी सीटों पर एक राय और सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है ताकि सीईसी में रखी जाने वाली सूची पर किसी भी तरह की कोई मतभेद की स्थिति नहीं हो. वहीं कांग्रेस संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि सोमवार शाम को बैठक के बाद कांग्रेस की पहली सूची कभी भी जारी हो सकती है. जबकि सचिन पायलट ने साफ किया है कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन में पूरी तरह से पारदर्शिता बरत रही है और योग्य व्यक्ति को ही टिकट दिया जा रहा है. वहीं रविवार को भी दिन भर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस के अलग...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.