Skip to main content

राजस्थान: टिकट के लिए कांग्रेस में चर्चाओं का अंतिम दौर, सोमवार को जारी हो सकती है पहली सूची

जयपुर: राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के नामों पर दिल्ली में महामंथन जारी है. कई दिनों से सूची का इंतजार करते हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए असली काउंटडाउन शुरू हो गया है. खबरों की मानें तो कांग्रेस की पहली सूची कल शाम को सीईसी की बैठक के बाद कभी भी जारी हो सकती है. कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस की सभी 200 विधानसभा सीटों पर मंथन का काम चल रहा है.

कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने बताया कि सभी सीटों पर एक राय और सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है ताकि सीईसी में रखी जाने वाली सूची पर किसी भी तरह की कोई मतभेद की स्थिति नहीं हो. वहीं कांग्रेस संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि सोमवार शाम को बैठक के बाद कांग्रेस की पहली सूची कभी भी जारी हो सकती है.

जबकि सचिन पायलट ने साफ किया है कि कांग्रेस विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन में पूरी तरह से पारदर्शिता बरत रही है और योग्य व्यक्ति को ही टिकट दिया जा रहा है. वहीं रविवार को भी दिन भर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस के अलग-अलग संभागों को लेकर नामों पर मंथन चला बैठक में अशोक गहलोत सचिन पायलट और कुमारी शैलजा के बीच सिलसिलेवार ढंग से सीटों पर चर्चा हुई. दीपावली के बाद राजस्थान के सभी बड़े नेता और टिकटों के दावेदार दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं. ऐसे में आगामी 24 घंटे नेताओं की धड़कनें ने बेहद तेज रहने वाली है.



बता दें कि राजस्थान की टिकटों को लेकर कांग्रेस की पहली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अविनाश पांडे की टीम से नाखुशी जाहिर करते हुए दोबारा होमवर्क करने को कहा था. राहुल गांधी ने प्रभारी सचिवों को लताड़ लगाते हुए कहा था कि सचिवों की नियुक्ति पार्टी को जिताने के लिए की गई है न की शिकस्त दिलवाने के लिए. उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में खरे नहीं उतरने पर राहुल गांधी ने सचिवों को दीपावली से पहले दोबारा होमवर्क करके रिपोर्ट देने को कहा गया था.

उम्मीदवारों को लेकर राजस्थान की रिपोर्ट में और स्क्रीनिंग कमेटी की रिपोर्ट में जमीन-आसमान का अंतर आने पर राहुल गांधी खफा हो गए थे. सीईसी में रखी गई करीब 90 नामों की सूची में युवा, महिला और साफ छवी के चेहरे अपेक्षाकृत कम होने से राहुल ने अधिकतर नाम वापल लौटा दिए थे और फिर से एक्सरसाइज करने का फरमान सुनाया था.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...