Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पाकिस्तान

राष्ट्रपति कोविंद इस दिन रखेंगे करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला, जानिए क्यों है खास

अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा, "यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं 26 नवंबर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी के साथ गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला के वक्त मौजूद रहूंगा. चंडीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 26 नवंबर को गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक क्षेत्र में  करतारपुर कॉरिडोर  परियोजना की आधारशिला रखेंगे. अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा, "यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं 26 नवंबर को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद जी के साथ गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर करतारपुर कॉरिडोर की आधारशिला के वक्त मौजूद रहूंगा. यह वास्तव में गुरू नानक देव के सभी भक्तों के लिए एक बड़ा क्षण होगा." केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुवार को  पाकिस्तान के करतारपुर साहिब गुरुद्वारा  तक तीर्थाटन सुगम बनाने के उद्देश्य से पंजाब के गुरदासपुर से अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) में गलियारा बनाने का निर्णय लिया. यह गुरु नानक की 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर होने वाले समारोहों का हिस...

पाकिस्‍तान : कराची में चीनी दूतावास के पास फायरिंग, सुरक्षाबलों से चल रही है मुठभेड़

गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में भारी सुरक्षा तैनात की गई है. नई दिल्‍ली/इस्‍लामाबाद:  पाकिस्‍तान  के कराची से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां शुक्रवार सुबह चीन के दूतावास के पास फायरिंग हुई है. चीनी दूतावास क्लिफ्टन इलाके में स्थित है. अभी इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में भारी सुरक्षा तैनात की गई है. ARY न्‍यूज के अनुसार, हमलावरों ने यहां गेट पर मौजूद सिक्‍योरिटी गार्डों को निशाना बनाया, जिसमें दो से तीन गार्ड मारे गए हैं. अभी हमलावर गोलीबारी कर रहे हैं और सुरक्षाबलों से उनकी मुठभेड़ चल रही है.   विस्‍तृत जानकारी का इंतजार है.

कंगाली से गुजर रहे पाकिस्‍तान में रिक्‍शा चालकों के नाम पर 700 करोड़ का हवाला कारोबार

नई दिल्ली/इस्लामाबाद:  पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान एक बार फिर चर्चाओं में है. एक बार फिर यहां 700 करोड़ रुपये हवाला कारोबार का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, आइसक्रीम बेचने और रिक्शा चलाने वालों के नाम पर विदेशों में खाते खोल कर पाकिस्तान से 700 करोड़ रुपये का हवाला कारोबार किए जाने का मामले का खुलासा हुआ है. प्रधानमंत्री इमरान खान कार्यालय से जुड़े विशेष सहायक शहजाद अकबर ने सोमवार (12 नवंबर) को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 10 देशों से 700 करोड़ रुपये के हवाला कारोबार का ब्यौरा मिला है और इस मामले में जल्दी ही मामला दर्ज किया जायेगा. इस्लामाबाद में मीडिया को संबोधित करते हुए सीनेटर फैसल जावेद और प्रधानमंत्री के मीडिया सलाहकार इफ्तिकार दुर्रानी अकबर ने कहा कि हमने 5000 से ज्यादा फर्जी खातों की पहचान की है जिन्हें हवाला के लिए इस्तेमाल किया जाता था. उन्होंने कहा कि इन खातों के माध्यम से एक अरब डालर से अधिक राशि का हवाला कारोबार किया गया. उन्होंने कहा कि यह खाते आइसक्रीम बेचने और रिक्शा चालकों के नाम पर थे. अकबर ने कहा कि सभी खातों का विवरण दुबई प्रशासन से मंगाया जा रहा है और जिन ...

हिंसा पीड़ितों को मुआवजा देने की तैयारी में पाकिस्तान, पीएम ने कहा- 'पैकेज तैयार करो'

    इस्लामाबाद :  पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पंजाब सरकार को उन लोगों के लिए मुआवजे का एक पैकेज तैयार करने को कहा है जिनकी संपत्ति को ईसाई महिला आसिया बीबी को बरी किए जाने के विरोध में मजहबी चरमपंथियों के हालिया हिंसक प्रदर्शन के दौरान नुकसान पहुंचा था. प्रधानमंत्री को सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने हिंसक प्रदर्शनों तथा इसकी वजह से आम लोगों को हुई परेशानी के बारे में बताया था. उनके कार्यालय ने बताया कि इमरान ने बुधवार को निर्देश दिए कि जिन लोगों को नुकसान हुआ है उनको मुआवजा दिया जाए. साथ ही प्रधानमंत्री ने पंजाब सरकार को ‘‘इसके लिए पैकेज तैयार करने का आदेश भी दिया.’’अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हिंसा में कितने लोग हताहत हुए लेकिन सरकार का कहना है कि देश को 15,000 करोड़ रूपये से 17,000 करोड़ रूपये का वित्तीय नुकसान हुआ. ईसाई महिला आसिया बीबी को 2010 में पैगंबर मोहम्मद की निंदा करने के लिए सजा सुनाई गई थी लेकिन पाकिस्तान की शीर्ष अदालत ने पिछले हफ्ते उन्हें सजा से मुक्त कर दिया था. देश के विभिन्न हिस्सों में आसिया बीबी की रिहाई के विरोध में प्रदर्शन किए गए थे.

पाकिस्तान: भारतीय गाना गुनगुना रही थी एयरपोर्ट कर्मचारी, दिया गया दंड

लाहौर:  पाकिस्तान के हवाई अड्डा सुरक्षा बल ने सोमवार को पाकिस्तानी झंडे लगा टोपी पहनते समय एक भारतीय गाना गुनगुनाने के लिए अपनी एक महिलाकर्मी को दंडित किया है. इस गाने का एक वीडियो सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर वायरल हो रहा गया था, जिसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच का आदेश दिया था. हवाई अड्डा सुरक्षा बल (एएसएफ) ने आचार संहिता के उल्लंघन के लिए 25 वर्षीय महिला कर्मचारी के वेतन और भत्तों में दो साल तक वृद्धि पर रोक लगा दी है. अधिकारियों ने उसे आगाह किया है कि अगर वह भविष्य में आचार संहिता का फिर से उल्लंघन करती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. विराट कोहली की तारीफ करने पर पाकिस्तान ने भेजा था जेल भारत जहां पड़ोसी पाकिस्तान के साथ प्रेम का संबंध रखना चाहता है, लेकिन वह इसे मानने को तैयार नहीं है. साल 2016 में एक पाकिस्तानी शख्स ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की तारीफ की थी, जिसके बदले उसे सजा सुनाई गई थी. पाकिस्‍तानी की एक अदालत ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के प्रति प्यार जताने के लिये अपने घर पर तिरंगा लहराने वाले एक पाकिस्‍तानी प्रशंसक को 10 साल जेल की सजा सुनाई थी. पाकिस्‍...

पोकरण में पाकिस्तान का 'साइबर अटैक'! दहशत में हैं लोग

चंद्रशेखर दवे, पोकरण: पाकिस्तानी सीमा से सटे सरहदी जिले के पोकरण उपखंड क्षेत्र के नाचना गाव में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है. नाचना क्षेत्र में सोशल मीडिया से जुड़े कई लोगों की फेसबुक आईडी हैक होने की खबर है. हैक करने के बाद लोगों के प्रोफाइल में विदेशी महिला सैनिकों की तस्वीरें लगा दी गई हैं. साथ ही सभी हैक आईडी में जिलियन क्लेरेंस नाम से प्रोफाइल बनाकर हैकर ने लोगों के ईमेल और मोबाइल नंबर भी बदल दिए हैं. संभावना जताई जा रही है कि सीमा पार बैठे हैकरों ने नापाक कारनामे को अंजाम दिया है. बड़े स्तर पर फेसबुक आईडी हैक होने से लोगों में हड़कंप मच गया है. बड़ी संख्या में आईडी हैक होने से किसी बड़ी साजिश का अंदाजा लगाया जा रहा है. बॉर्डर एरिया होने के कारण दुश्मन देश की पाकिस्तानी एजेंसी या किसी आतंकी संगठन के साइबर सेल के कारनामे की आशंका जताई जा रही है. जानकारों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों की फेसबुक आईडी हैक होना चिंता का विषय है. उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि लोग अपना पासवर्ड रिसेट कर लें. इतनी भारी संख्या में लोगों की फेसबुक आईडी हैक होने की बात स्थानीय प्रशासन और सेना को ब...

पाकिस्‍तान में गैर मुस्लिमों को दी जाती है सफाईकर्मी की नौकरी, ये विज्ञापन कर रहा पुष्टि

इस्‍लामाबाद/नई दिल्‍ली : पाकिस्‍तान में गैर मुस्लिमों के साथ भेदभाव वाली घटनाएं बीच-बीच में सामने आती रहती हैं. इस समय पाकिस्‍तान में ऐसी ही एक घटना की पुष्टि करता विज्ञापन वायरल हो रहा है. इस विज्ञापन में पाकिस्‍तान रेंजर्स में खाली पदों को भरने के लिए भर्तियां निकली हैं. लेकिन इसमें कुछ पद ऐसे हैं जिनके आगे साफतौर पर लिखा है कि सिर्फ गैर मुस्लिम व्‍यक्ति ही इनके लिए आवेदन करें. इनमें टेलर, नाई, बढ़ई, पेंटर, वाटर करियर, जूता बनाने वाला और सफाईकर्मी के जैसेे पद शामिल हैं. हेडक्‍वार्टर पाकिस्‍तान रेंजर्स (सिंध) की ओर से जारी यह विज्ञापन पाकिस्‍तान के अखबारों में प्रकाशित किया गया था. पाकिस्‍तान के प्रमुख अखबार डॉन के 26 अगस्त के अंक में भी यह प्रकाशित किया गया. इसके बाद वहां के अल्‍पसंख्‍यक अधिकारों के लिए लड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता कपिल देव ने इसे ट्विटर पर डाला. इसके बाद तो विज्ञापन की तस्‍वीरें पूरे सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने लगीं. सभी लोगों ने इसका विरोध किया. Kapil Dev @KDSindhi So, the criteria for job of a sweeper/sanitary workers in Pakistan is just you should be ...

आतंकवाद से नहीं लड़ पाया पाकिस्‍तान तो अमेरिका ने उसे दे दिया ये बड़ा झटका

वाशिंगटन : पेंटागन ने अमेरिकी संसद से अनुरोध किया है कि वह कोलिजन सपोर्ट फंड के तहत पाकिस्तान को दी जाने वाली 30 करोड़ डॉलर की राशि पर पुन:विचार करे क्योंकि पाकिस्तान दक्षिण एशिया रणनीति के तहत ठोस कार्रवाई करने में असफल रह रहा है MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> पेंटागन के प्रवक्ता कोन फकनर ने बताया कि दक्षिण-एशिया रणनीति के तहत पाकिस्तान की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण 30 करोड़ डॉलर की राशि पर पुन:विचार किया गया है. रक्षा विभाग ने जून/जुलाई, 2018 में इसपर प्राथमिकता से विचार किया क्योंकि 30 सितंबर, 2018 को इस निधि के प्रयोग की समयसीमा समाप्त हो जाएगी. इसके साथ ही रक्षा विभाग अभी तक कोलिजन सपोर्ट फंड के रूप में पाकिस्तान को दी जाने वाली 80 करोड़ डॉलर की राशि पर पुन:विचार कर चुका है. इस निधि पर पुन:विचार इसलिए किया जा रहा है क्योंकि अमेरिका के रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने यह प्रमाणपत्र देने से इनकार कर दिया है कि पाकिस्तान ने हक्कानी नेटवर्क और लश्कर-ए-तैयबा के खिलाफ कड़े कदम उठ...

भारत ने पाकिस्‍तान से कहा, 'दक्षिण एशिया को आतंक मुक्‍त करने का काम करे नई सरकार'

नई दिल्‍ली :  आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्‍तान को भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र में कड़ा रुख अपनाते हुए आतंकवाद से लड़ने की सलाह दी है. गुरुवार को संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने कहा, 'हम आशा करते हैं कि पाकिस्‍तान की नई सरकार बहस में लिप्‍त होने के बजाय दक्षिण एशिया को शांत, सुरक्षित, विकसित और आतंकवाद से मुक्‍त क्षेत्र बनाने के लिए काम करेगी.' MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI  ✔ @ANI We hope the new government of Pakistan will, rather than indulge in polemics, work constructively to build a safe, stable, secure and developed South Asian region, free of terror and violence: Syed Akbaruddin,India’s Permanent Representative to the United Nations 7:36 AM - Aug 30, 2018 सैयद अ‍कबरुद्दीन ने पाकिस्‍तान पर निशाना साधते हुए कहा 'मैं पाकिस्तान को याद दिलाना चाहता हूं कि स्थिर समाधान के लिए सोच में शांतिमय सोच और कार्रवाई में स्थिर या शांत कं...

निर्दोष थे शहीद भगत सिंह, पाकिस्‍तान केे लाहौर हाईकोर्ट में 5 सितंबर को होगी सुनवाई

नई दिल्‍ली/लाहौर :  ब्रिटिश सरकार द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी देने में इस्‍तेमाल गैर संवैधानिक हथकंडे और उन पर लगाए गए आरोपों को साबित करने के मामले में पाकिस्‍तान के लाहौर हाईकोर्ट में आगामी 5 सितंबर को सुनवाई होगी. दरअसल, पाकिस्‍तान की भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन सरहद पार देश के इन तीन शहीदों को निर्दोष साबित करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही है. फाउंडेशन के प्रधान वकील इम्तियाज रशीद कुरैशी उच्‍च न्‍यायालय में इस मामले में पैरवी कर रहे हैं. पाकिस्‍तान में लंबे समय से लड़ी जा रही है यह कानूनी लड़ाई इम्तियाज रशीद कुरैशी पाकिस्‍तान में यह कानूनी लड़ाई लंबे समय से लड़ रहे हैं कि ब्रितानी सरकार द्वारा ज्‍यूडिशियल सिस्‍टम की आड़ लेकर गैर संवैधानिक तरीके से शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई. भगत सिंह की न्यायिक हत्या की गई थी- इम्तियाज उल्‍लेखनीय है कि इम्तियाज कुरैशी का कहना है कि भगत सिंह की न्यायिक हत्या की गई थी और वो बेगुनाह थे. शहीद-ए-आजम भगत सिंह को देश का सर्वोच्च वीरता पदक ‘निशान ए हैदर’ दिया जाना चाहिए. इम्तियाज का इस मामले में कहना है कि जिस केस म...

पाकिस्तानी शूटरों को ठिकाने लगाने के लिए भारत ने ढूंढी तरकीब, यहां रिमोट दबेगा और वहां लाशें गिरेंगी

नई दिल्ली:  जम्मू कश्मीर में भारत को परेशान करने के लिए  पाकिस्तान  आए दिन नए तरीके अपनाता रहता है. आमने-सामने के युद्ध में पराजय मिलने के बाद पाकिस्तान लगातार आतंकवादियों के सहारे भारत में अशांति फैला रहा है. इतने भर से उसका मन नहीं भरा तो उसने पाकिस्तानी सेना के कुछ जवानों को मिलाकर बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) का गठन किया है. इस टीम में दक्ष निशानेबाज होते हैं, जो अत्याधुनिक लेंस से लैस राइफल्स की मदद से भारतीय जवानों को निशाना बनाते हैं. पिछले कुछ समय से बैट से मुकाबला करने में  भारतीय सुरक्षा जवानों  को परेशानी आ रही थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. भारत एक ऐसी तरकीब ढूंढ ली है जिसमें कैंप में बैठे जवान रिमोट का बटन दबाएंगे और वहां बैट के शूटरों की लाशें गिरती जाएंगी. दरअसल, सेना ने ऐसी तकनीक विकसित की हैं, जिसमें लाइट मशीनगन (एलएमजी), मीडियम मशीनगन (एमएमजी), एके-47 और एके-56 जैसी राइफलें रिमोट के जरिए संचालित हो सकेंगी. जानकार बताते हैं कि इस तकनीक में आप अत्याधुनिक राइफल्स को बॉर्डर पर तैनात करके थोड़ी दूरी पर कैंप में बैठकर रिमोट के जरिए फायरिंग की जा सकेगी. इन राइफल्स में लगे कैमरे अपने ...

आज से लाहौर में होगी सिंधु जल समझौते पर बात, पाकिस्तान ने कहा- 'मसला सुलझाना है जरूरी'

नई दिल्ली :   भारत -पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौते पर बातचीत करने और तमाम मसलों को सुलझाने के लिए आज (बुधवार) से स्थायी सिंधु आयोग (पीआईसी) की बैठक लाहौर में होने जा रही है. 29 और 30 अगस्त को होने वाली यह बैठक दोनों ही देशों के लिए काफी खास है. इस बैठक के दौरान दोनों पक्ष सिंधु जल समझौते के तहत विभिन्न मामलों पर बातचीत करेंगे. मंगलवार (28 अगस्त) को पाकिस्तान आयुक्त सैयद मेहर अली शाह और अतिरिक्त जल आयुक्त शेराज जमील ने लाहौर पहुंचे भारतीय दल का जोरदार स्वागत किया. पाकिस्तान में नई सत्तासीन हुई इमरान खान की सरकार के आने के बाद यह पहला मौका है जब दोनों देशों के बीच सिंधु जल समझौते पर कोई बैठक हो रही है. सूखे इलाके में पड़ता है पाकिस्तान-विदेश मंत्री भारत-पाकिस्तान के बीच हो रही इस अहम वार्ता से पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने स्थानीय मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि दोनों देशों के बीच जल आयोग की बैठक काफी समय से नहीं हुई थी. यह दो देशों के बीच क्षेत्र का नहीं बल्कि पानी की समस्या का मामला है. पाकिस्तान सूखे इलाके में आता है, ऐसे में हम पर पानी की कमी का असर पड़ सक...

इमरान खान सरकार से अगले सप्ताह भारत शुरू करेगा बातचीत, कश्मीर नहीं सिंधु जल पर होगी चर्चा

नई दिल्ली:  सीमा पर तनाव के बीच भारत और  पाकिस्तान  की नई सरकार के साथ आधिकारिक बातचीत शुरू होने वाली है. सत्ता में आने के साथ ही पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि वह भारत के साथ बेहतर रिश्ते चाहते हैं. इसके लिए बातचीत ही एक मात्र रास्ता है. इसी कड़ी में अगले सप्ताह इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान की नई सरकार की पहली आधिकारिक मुलाकात होने वाली है. बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में कश्मीर मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं होगी. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक बातचीत का मुद्दा सिंधु नदी जल होगा. स्थायी सिंधु आयोग (पीआईसी) की इस मुलाकात के दौरान भारत के दल का नेतृत्व पीके सक्सेना और पाकिस्तान का पक्ष रखने के लिए सैयद मेहर अली शाह मौजूद रहेंगे. इमरान खान ने अपने पहले बयान में कहा था कि अगर भारत एक कदम बढ़ाएगा तो वह दो कदम आगे बढ़ेंगे. पीएम मोदी ने भी नई सरकार के प्रति अच्छा रुख अपनाते हुए खुद फोन कर इमरान खान को बधाई दी थी. साथ ही भेंट स्वरूप एक क्रिकेट बैट भी भेजा था. कश्मीर सहित सभी बकाया मुद्दों का वार्ता के माध्यम से हल चाहता है पाकिस्तान : कुरैशी पाकिस्तान भारत के साथ संबंधों मे...

पाकिस्तान: नए रेलमंत्री पसंद नहीं आए तो अफसर ने मांगी 730 दिनों की छुट्टी

लाहौर:   पाकिस्तान  में सत्ता संभालने के साथ ही इमरान खान लगातार सख्त फैसले ले रहे हैं. नई सरकार का फोकस फिजूलखर्ची रोकने पर है. पीएम इमरान खान के इशारे पर नए रेलमंत्री भी मंत्रालय के अधीन आने वाले कर्मचारियों के प्रति नकेल कस रहे हैं. इसके प्रति विरोध जताने के लिए रेल मंत्रालय के एक अफसर ने 730 दिनों की फुल पे लीव मांगी है. ग्रेड-20 अधिकारी हनीफ गुल ने अपने आवेदन में कहा है कि सिविल सेवा के सम्मानीय सदस्य रहते हुए वह नए रेलमंत्री रशीद के अधीन काम नहीं कर सकेंगे. नए रेलमंत्री का व्यवहार गैर पेशेवर और अशिष्ट है. इसलिए मेरी छुट्‌टी मंजूर की जाए. गुल का आवेदन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. सूत्रों के अनुसार रशीद ने हाल में रेल अधिकारियों की बैठक ली थी. उन्होंने अधिकारियों को अच्छे परफार्मेंस के लिए चेताया था. पाक ने सरकारी अधिकारियों को प्रथम श्रेणी की विमान यात्रा करने पर लगाई रोक पाकिस्तान की नई सरकार ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत अधिकारियों तथा नेताओं के सरकारी निधि को अपने मन से खर्च करने और प्रथम श्रेणी से हवाई यात्रा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. यह उसके अपने खर्चों पर लगाम लग...

पाकिस्‍तान में 17 रुपए सस्‍ता होगा डीजल, पीएम इमरान ने अफसरों की फिजूलखर्ची पर कसी लगाम

इस्लामाबाद :  पाकिस्तान में  इमरान खान  सरकार आवाम को आसमान छूती महंगाई से निजात दिलाने के उपाय करने में जुट गई है. इस कड़ी में पेट्रोलियम मंत्री गुलाम सरवर ने संकेत दिया है कि  सरकार  डीजल की कीमत लगभग 17 रुपए प्रति लीटर तक कम करेगी. इससे कई आवश्‍यक वस्‍तुओं के दाम नीचे आएंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री इमरान खान की सरकार की योजना डीजल की कीमत घटाकर पेट्रोल के बराबर करने की है. सरवर ने कहा कि संघार में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है. पाकिस्तान का नया नेतृत्व तुर्कमेनिस्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, इंडिया (तापी) पाइपलाइन के काम में तेजी लाने पर काम करेगा. अगस्त में पाकिस्तान में डीजल की कीमत 112.94 रुपए प्रति लीटर चल रही है जबकि पेट्रोल का दाम 95.24 रुपए प्रति लीटर, मिट्टी तेल का 83.96 रुपए और हल्के डीजल का 75.7 रुपए प्रति लीटर है. सरकारी अधिकारियों को प्रथम श्रेणी की विमान यात्रा पर लगाई रोक उधर, नई सरकार ने फिजूलखर्ची रोकने के लिए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत अधिकारियों व नेताओं के सरकारी निधि को अपने मन से खर्च करने और प्रथम श्रेणी से हवाई यात्रा करने पर प...

पाकिस्तान ने भारत से सटी सीमा के नजदीक बनाए हेलिपैड और आयुध भंडार : BSF की रिपोर्ट में खुलासा

नई दिल्‍ली :  बॉर्डर सिक्‍योरिटी फोर्स (बीएसफ)  ने गृह मंत्रालय को भेजी एक रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान भारत से सटे अपने सीमावर्ती इलाकों में अपनी रक्षा तैयारियों को मजबूत करने में लगा हुआ है. बीएसएफ की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने बहावलनगर और जैसलमेर से सटे रहीमयार खान में दो नए आयुध भंडार बनाए हैं, जिसके जरिये वो अपने जवानों को बेहद कम समय में ही गोला-बारूद को सीमा पर भेज सकता है. गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक,  पाकिस्तान  ने इन आयुध भंडार के कैंपस में ही हेलिपैड भी बनाए हैं, जिससे वो जरुरत पड़ने पर अपने जवानों को हर तरीके की मदद पहुंचा सकता है. रहीमयार खान डिपो भारत-पाक सीमा से महज 37 किलोमीटर की दूरी पर है. साथ ही बहावलपुर में बने आयुध डिपो में पाकिस्तान ने कई बंकर भी बनाए हैं, जिससे वो अपने हथियारों को इंडियन एयरफोर्स के हमले से बचा सकता है और खतरनाक मिसाइल को सीमा के बिलकुल नजदीक छुपा सकता है. देखा जाए तो तो  चीन  पिछले कई सालों से  पाकिस्तान सेना  को आधुनिक बनाने में लगा हुआ है. सीमा पर बने बंकर से लेकर मिसाइल और जंगी जहाजों की सप्लाई पाकिस्तान सेना को चीन से लगातार क...

जम्‍मू-कश्‍मीर : पाकिस्‍तान ने फिर किया सीजफायर उल्‍लंघन, गोलीबारी में एक भारतीय जवान घायल

नई दिल्‍ली :  पाकिस्‍तान ने मंगलवार को एक बार फिर संघर्षविराम उल्‍लंघन किया है. मंगलवार को जम्‍मू-कश्‍मीर के तंगधार सेक्‍टर में पाकिस्‍तानी सेना की ओर से की गई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया है. तंगधार सेक्‍टर जम्‍मू और कश्‍मीर के कुपवाड़ा जिले में आता है और पाकिस्‍तान की सीमा से सटा हुआ है. बताया जा रहा है कि यहां मंगलवार को सुबह पाकिस्‍तानी सेना की ओर से सुबह भारतीय चौकियों को निशाना बनाते हुए कई राउंड फायरिंग की गई. इसमें सेना का एक जवान घायल हो गया. पाकिस्‍तान की गोलीबारी में घायल भारतीय जवान को इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि इसी इलाके में 13 अगस्‍त को पाकिस्‍तान की ओर से की गई गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हुआ था. पाकिस्‍तान की ओर से सोमवार को भी बारामूला जिले में मोर्टार से हमला किया गया था.

पाक विदेश मंत्रालय ने झुठलाया अपने ही मंत्री का दावा, कहा- 'पीएम मोदी के पत्र में बातचीत का जिक्र नहीं'

इस्‍लामाबाद/नई दिल्‍ली :  कश्‍मीर मुद्दे पर पाकिस्‍तान का झूठ एक बार फिर सामने आया है. पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कश्‍मीर मुद्दे पर बातचीत की पेशकश की. लेकिन पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय ने उनके उस दावे को झुठला दिया है, जिसमें उन्‍होंने कहा है कि पीएम मोदी ने पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को पत्र लिखकर बातचीत शुरू करने के संकेत दिए हैं. मंत्रालय ने साफ किया है कि पीएम मोदी के पत्र में बातचीत का कोई जिक्र नहीं है. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> पीएम मोदी के पत्र को लेकर पाकिस्‍तान की ओर से बोले जा रहे झूठ पर वहां के विदेश मंत्रालय ने सफाई देते हुए साफतौर पर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से इमरान खान को लिखे पत्र में बातचीत शब्‍द का जिक्र ही नहीं है. इससे विदेश मंत्री कुरैशी के दावे की पोल खुलती दिख रही है. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी ने पत्र में लिखा है कि 'हम रचनात्‍मक और सा...

कश्‍मीर मुद्दे पर झुका पाकिस्‍तान, विदेश मंत्री कुरैशी बोले, 'मोदी जी आइए बातचीत करें'

नई दिल्‍ली :   इमरान खान के पाकिस्‍तान के नए प्रधानमंत्री बनने के बाद कश्‍मीर मुद्दे पर वह झुकता नजर आने लगा है. पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कश्‍मीर मुद्दे पर बातचीत की पेशकश की है. उन्‍होंने कहा 'मोदी जी आइए बातचीत करें.' MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने सोमवार को कहा 'भारत और पाकिस्‍तान, दोनों ही देश परमाणु संपन्‍न हैं. मैं पीएम मोदी से कहना चा‍हूंगा कि दोनों ही देश हम साये हैं. हम रूठ कर एकदूसरे से मुंह नहीं फेर सकते. भारत और पाकिस्‍तान की समस्‍याएं एक जैसी हैं. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card">   पीएम मोदी के पत्र को लेकर झूठ बोल रहा पाकिस्‍तान! जियो न्‍यूज की खबर के मुताबिक, कुरैशी ने कहा कि भारत और पाकिस्‍तान को अपने यथार्थवादी दृष्टिकोण क...

'वीजा मुक्त व्यवस्था होती, तो वाजपेयी की रुखसती में जरूर दिल्ली आता' : अंसार बर्नी

नई दिल्ली:  पाकिस्तान के पूर्व मानवाधिकार मंत्री अंसार बर्नी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन को भारत-पाकिस्तान के बीच स्थायी शांति समाधान की प्रक्रिया के लिए करारा झटका बताते हुए कहा, ‘‘वाजपेयी ने दोनों मुल्कों के बीच वीजा मुक्त आवाजाही की पहल की थी, काश उनका सपना पूरा हो पाता, तो मैं आज फौरी तौर पर उनकी रुखसती में शरीक होने दिल्ली पहुंचने वालों में सबसे आगे होता.’’ पाकिस्तान के अग्रणी मानवाधिकार कार्यकर्ता बर्नी ने कहा कि बतौर प्रधानमंत्री वाजपेयी ने दोनों देशों के बीच अवाम के स्तर पर बेहतर आपसी रिश्ते बहाल करने के लिए वीजा मुक्त व्यवस्था बहाल करने की पुरजोर पैरवी की थी. वाजपेयी के दिल में थी मानवाधिकारों के लिए खास जगह उन्होंने कहा, ‘‘काश, यूरोप की तर्ज पर अगर भारतीय उपमहाद्वीप में वाजपेयी की यह पहल कारगर हो पाती, तो उनके अंतिम दर्शन के लिये अब तक मैं दिल्ली का रुख कर चुका होता.’’ वाजपेयी को महान शख्सियत बताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘उनके दिल में मानवाधिकारों के लिए खास जगह थी. इंसानियत और अमन चैन की खातिर किये गए उनके काम हमेशा याद किये जाएंगे.’’ बर्नी ने भारत-पाकिस्तान...