इस्लामाबाद/नई दिल्ली : पाकिस्तान में गैर मुस्लिमों के साथ भेदभाव वाली घटनाएं बीच-बीच में सामने आती रहती हैं. इस समय पाकिस्तान में ऐसी ही एक घटना की पुष्टि करता विज्ञापन वायरल हो रहा है. इस विज्ञापन में पाकिस्तान रेंजर्स में खाली पदों को भरने के लिए भर्तियां निकली हैं.
लेकिन इसमें कुछ पद ऐसे हैं जिनके आगे साफतौर पर लिखा है कि सिर्फ गैर मुस्लिम व्यक्ति ही इनके लिए आवेदन करें. इनमें टेलर, नाई, बढ़ई, पेंटर, वाटर करियर, जूता बनाने वाला और सफाईकर्मी के जैसेे पद शामिल हैं.

हेडक्वार्टर पाकिस्तान रेंजर्स (सिंध) की ओर से जारी यह विज्ञापन पाकिस्तान के अखबारों में प्रकाशित किया गया था. पाकिस्तान के प्रमुख अखबार डॉन के 26 अगस्त के अंक में भी यह प्रकाशित किया गया. इसके बाद वहां के अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए लड़ने वाले सामाजिक कार्यकर्ता कपिल देव ने इसे ट्विटर पर डाला. इसके बाद तो विज्ञापन की तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने लगीं. सभी लोगों ने इसका विरोध किया.
गैर मुस्लिम लोगों के साथ ही मुस्लिमों ने भी इसका विरोध किया. ट्विटर यूजर्स ने कपिल देव का ट्वीट रीट्वीट करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया. इसमें एंड्रिया रोज नामक ट्विटर अकाउंट में लिखा गया है 'तो पाकिस्तान की सेना सिर्फ तानाशाह और अलोकतांत्रिक संस्थान ना होकर जातिगत भेदभाव फैलाने वाली भी है.'

कपिल देव ने ट्वीट किया 'तो पाकिस्तान में सफाईकर्मी की नौकरी पाने के लिए आपका गैर मुस्लिम होना जरूरी है.'
गैर मुस्लिम लोगों के साथ ही मुस्लिमों ने भी इसका विरोध किया. ट्विटर यूजर्स ने कपिल देव का ट्वीट रीट्वीट करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया. इसमें एंड्रिया रोज नामक ट्विटर अकाउंट में लिखा गया है 'तो पाकिस्तान की सेना सिर्फ तानाशाह और अलोकतांत्रिक संस्थान ना होकर जातिगत भेदभाव फैलाने वाली भी है.'
Comments
Post a Comment