Skip to main content

Posts

Showing posts with the label shashi tharoor

JNU पहुंचे शशि थरूर बोले, 'पूंजीवादी विचारधारा को फॉलो करती है बीजेपी'

नई दिल्‍ली : कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला बोला. जवाहरलाल नेहरू विश्‍वविद्यालय (जेएनयू) पहुंचे थरूर ने लोगों के बीच बोलते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. उन्‍होंने कहा कि बीजेपी पूंजीवाद का पालन करती है. उन्‍होंने कहा कि हम तेजी से ध्रुवीकरण, धार्मिक, सांप्रदायिक, जाति, विचारधारा की राजनीति देख रहे हैं. केंद्रवाद शायद ही कभी राजनीति का केंद्र प्रतीत होता है. उन्‍होंने कहा कि हमारी राजनीति जाति, क्षेत्र, भाषा के मुद्दों के कारण जटिल और उलझन में है. जब बीजेपी और आरएसएस को दक्षिणपंथी संगठनों के रूप में बताया गया है, तो लोग स्वदेशी जागरण मंच (आरएसएस) की आर्थिक नीति को नहीं देख रहे हैं. स्वदेशी जागरण मंच का अर्थशास्त्र वामपंथी अर्थशास्त्र पर आधारित है. थरूर ने कहा कि कोई भी बीजेपी या आरएसएस को वामपंथी के रूप में नहीं सोचता. क्योंकि उनकी विचारधारा अर्थशास्त्र पर नहीं बल्कि सांस्कृतिक आत्मसम्मान पर केंद्रित है. बीजेपी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि पिछले चार वर्षों में हम देख रहे हैं कि सत्‍ताधारी पार्टी की ओर से ऐसा दर्शाया जाता है कि देश में अन्‍य विक...

थरूर ने UN के अधिकारियों से की मुलाकात, केरल में बाढ़ राहत के उपायों पर की चर्चा

जिनेवा:  कांग्रेस नेता शशि थरूर ने डब्ल्यूएचओ, संयुक्त राष्ट्र और इंटरनेशनल रेड क्रॉस के वरिष्ठ अधिकारियों को केरल में विनाशकारी बाढ़ से पैदा हुए मानवीय संकट के बारे में अवगत कराया. उनके कार्यालय ने आज एक बयान में यह बात कही. तिरूवनंतपुरम से सांसद और विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष थरूर ने केरल को मदद किये जाने की संभावनाओं पर उनसे चर्चा की. केरल में पिछले एक पखवाड़े में भारी बारिश के कारण 231 लोगों की जान गयी है और 14 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं. बयान में कहा गया है कि बैठकों का लक्ष्य ऐसे रास्तों की तलाश करना भी था, जिसके जरिये अंतरराष्ट्रीय संगठन राज्य में राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण अभियानों में मदद कर सकते हैं. उनके कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, “थरूर ने विश्व स्वास्थ्य संगठन, संयुक्त राष्ट्र और इंटरनेशनल रेड क्रॉस के वरिष्ठ अधिकारियों से कई दौर की उच्चस्तरीय बैठक की और उन्हें दक्षिण भारतीय राज्य केरल में बाढ़ से पैदा हुए मानवीय संकट के बारे में अवगत कराया और सहायता की संभावनाओं पर चर्चा की।” उसमें कहा गया है थरूर ने अपने खर्चे पर सांसद और सं...

केरल की मदद के लिए फंड जुटाने विदेश जाएंगे शशि थरूर, न्यायालय से मिली अनुमति

नई दिल्ली :  केरल में आई भयानक बाढ़ के चलते यहां के लोगों को जान - माल की काफी क्षति हुई इै. केरल के लोगों की मदद के लिए कांग्रेस के नेता व सांसद शशि थरूर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फंड जुटाएंगे. इसके लिए उन्होंने न्यायालय से संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय जाने की अनुमति मांगी थी. दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय जाने की अनुमति प्रदान कर दी है. अपने इस दौरे के दौरान वो संयुक्त राष्ट्र संघ के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान के परिजनों से भी मिलेंगे. हाल ही में उनका निधन हो गया था. इस वजह से लेनी पड़ी न्यायालय से अनुमति शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की हत्या मामले में न्यायालय में सुनवाई चल रही है. इसी के चलते न्यायालय ने शशि थरूर पर देश से बाहर जाने पर रोक लगा रखी थी. वहीं थरूर ने न्यायालय में आवेदन कर केरल की मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्यालय जाने की अनुमति मांगी है. मदद के लिए मछुआरों की तारीफ की केरल से सांसद शशी थरूर ने केरल में आई आपदा में बाढ़ में फंसे लोगों को अपनी नावों के जरिए निकाल कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए केरल के मछुआरों की ता...

सुनंदा पुष्कर मामला: शशि थरूर पर बतौर आरोपी चलेगा केस, 7 जुलाई को होगी पेशी

सुनंदा पुष्कर मौत मामले में शशि थरूर की परेशानी बढ़ गई है. जानकारी के अनुसार थरूर पर इस मामले में बतौर आरोपी केस चलाया जाएगा. नई दिल्ली:   सुनंदा पुष्कर मौत मामले  में शशि थरूर की परेशानी बढ़ गई है. जानकारी के अनुसार थरूर पर इस मामले में बतौर आरोपी केस चलाया जाएगा. उन्हें इसके लिए समन भेजा गया है. थरूर को सात जुलाई को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है. शशि थरूर पर सुनंदा पुष्कर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है. साथ ही उन पर घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया गया है. पुलिस द्वारा फाइल चार्जशीट को देखने के बाद पांच जून को कोर्ट ने थरूर पर केस चलाने की मंजूरी दी है. पुलिस ने दाखिर की थी 3000 पन्नों की चार्जशीट दिल्ली पुलिस ने 14 मई को शशि थरूर पर सुनंदा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था. दिल्ली पुलिस ने अदालत से कहा कि थरूर को साढ़े चार साल पुराने मामले में आरोपी के तौर पर तलब किया जाना चाहिये. उसने दावा किया कि उसके पास पर्याप्त सबूत हैं. सुनंदा पुष्कर केसः शशि थरूर ने आरोपपत्र को बताया बेतुका, बोले-'डटकर करूंगा मुकाबला' दिल्ली पुलिस ने तकरीबन 3000 पन्नों के आरोप पत्र...