Skip to main content

Posts

Showing posts with the label amir khan

चीन में भले ही चलती हो आमिर खान की फिल्में, लेकिन वहां के हीरो निकले अजय देवगन

नई दिल्ली:  चीन के बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड एक्टर आमिर की फिल्में 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' सुपरहिट साबित हुई. वहां के लोगों को ये फिल्में इतनी पसंद आई कि कमाई के मामले में आमिर ने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले. इन सबके बावजूद  चीन के लोगों को आमिर नहीं, बल्कि अजय देवगन ज्यादा पसंद आए , क्योंकि अजय देवगन ने फिल्म 'रेड' में शानदार किरदार निभाने के लिए चीन के 27वें 'चाइना गोल्डन रूस्टर एंड हंड्रेड फ्लावर्स' फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ विदेशी अभिनेता का पुरस्कार जीता है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम, अजय देवगन) चार दिवसीय फिल्म महोत्सव फोशान में आयोजित हुआ और शनिवार को पॉपुलर मूवीज हंड्रेड फ्लावर्स अवार्डस समारोह के साथ संपन्न हुआ. विजेताओं को दर्शकों द्वारा चयनित किया गया. यह महोत्सव हर साल 'चाइना फिल्म एसोसिएशन' (सीएफए) द्वारा 'इंडिया चाइना फिल्म सोसाइटी' (आईसीएफएस) के सहयोग से आयोजित किया जाता है. आईसीएफएस के संस्थापक किशोर जावड़े हैं. टी-सीरीज के चेयरमैन व 'रेड' के निर्माता भूषण कुमार ने एक बयान में कहा, "हमने हमेशा बेहतरीन कहानी वाले...

विश्वरूपम 2 का ट्रेलर रिलीज, कमल हासन का जबरदस्त एक्शन

कमल हासन की फिल्म 'विशवरूपम 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कमल हासन का जबरदस्त एक्शन अवतार दिख रहा है. आमिर खान ने फिल्म के हिंदी वर्जन को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया. वहीं चन्नई में कमल हासन की बेटी श्रुति हासन और जूनियर एनटीआर ने तमिल और तेलुगू वर्जन का ट्रेलर लॉन्च किया. Aamir Khan  ✔ @aamir_khan Dear Kamal Sir, congratulations to you and to the entire team of Vishwaroop 2 ! Wishing you all the very best. Love and respect always. Aamir. # Vishwaroop2Trailer @ ikamalhaasan http:// bit.ly/Vishwaroop2Off icialTrailer  … फिल्म को कमल हासन ने ही डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है. फिल्म में कमल हासन, राहुल बोस, पूजा कुमार, शेखर कपूर, वहीदा रहमान हैं. फिल्म का पहला भाग साल 2013 में आया था. फिल्म में कमल हासन के अलावा राहुल बोस और पूजा कुमार भी मुख्य भूमिका में थे. 100 करोड़ के आस-पास के बजट में बनी फिल्म ने 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. फिल्म विश्वरूपम भाग दो का बजट 120 करोड़ के लगभग है. पहले यह फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होने वाली थी, लेक...

वायरल हुआ सुहाना का स्टाइलिश लुक, लंदन में मां संग की पार्टी

  सुहाना खान बॉलीवुड की सबसे फेमस स्टार किड्स में शुमार हैं. बचपन से ही वो लाइमलाइट में रही हैं. हाल ही में गौरी खान ने बेटी के साथ ही कुछ फोटो शेयर की हैं. फोटो पार्टी के दौरान की है. जिसमें दोनों मां-बेटी मुस्कराते हुए पोज देते नजर आ रही हैं. 2   /   7 फोटो में गौरी ने लिखा है ''पार्टी इन स्टाइल, अर्डेंगली का फाइनल ईयर एंजॉय करते हुए.'' फोटो में सुहाना ने सिल्वर कलर का सिंगल पीस पहन रखा है. मां गौरी ने व्हाइट टॉप के साथ ब्लैक पैंट पहनी है और साथ में ऑलिव रंग का जैकेट भी पहना है. 3   /   7 फोटोज में सुहाना का लुक गौर करने वाला है. सुहाना कहीं से भी अपनी मां से कम नहीं लग रही हैं और काफी फैशनेबल नजर आ रही हैं. 4   /   7 पिछले कुछ समय से सुहाना का मेकओवर देखने को मिला है. अब वो पहले की तरह बच्ची नहीं रह गई हैं. वे काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस हो गई हैं. 5   /   7 सुहाना अपने दोस्तों के साथ भी काफी घूमती हैं और उस दौरान की फोटो शेयर करती रहती हैं. 6   /   7 सुहाना विदेश में पढ़ाई करती हैं और अपने आगे के करियर में अभिनय की दुनिया में कदम रखना च...

'विश्वरूपम 2' का FIRST LOOK हुआ रिलीज, इस दिन ट्रेलर रिलीज करेंगे आमिर खान

कमल ने कहा, "यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है और इस फिल्म से जुड़े हर शख्स ने बहुत मेहनत की है. यह हमारे काम में लोगों का विश्वास है, जो हमें मजबूत बनाता है. नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान 11 जून को कमल हासन की द्विभाषी  फिल्म 'विश्वरूपम 2'  के हिंदी वर्जन का ट्रेलर लॉन्च करेंगे. ट्रेलर का तेलुगू वर्जन जूनियर एनटीआर और श्रुति हासन डिजिटली लॉन्च करेंगे. कमल द्वारा निर्देशित और निर्मित फिल्म तमिल और हिंदी में शूट हुई है. यह तेलुगू में भी डब की जाएगी. इसका हिंदी वर्जन रोहित शेट्टी और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा रिलीज होगा. कमल ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि 'विश्वरूपम 2' का ट्रेलर रिलीज हो रहा है. इस सीक्वेंस के लिए धैर्य रखने और निरंतर प्रेम और समर्थन के लिए धन्यवाद." उन्होंने कहा, " यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है  और इस फिल्म से जुड़े हर शख्स ने बहुत मेहनत की है. यह हमारे काम में लोगों का विश्वास है, जो हमें मजबूत बनाता है. मैं आशा करता हूं कि आप सभी ने आपके लिए प्यार और जुनून के साथ जो कुछ बनाया है उसे पसंद करें." 'विश्वरूपम 2' कम...