सुहाना खान बॉलीवुड की सबसे फेमस स्टार किड्स में शुमार हैं. बचपन से ही वो लाइमलाइट में रही हैं. हाल ही में गौरी खान ने बेटी के साथ ही कुछ फोटो शेयर की हैं. फोटो पार्टी के दौरान की है. जिसमें दोनों मां-बेटी मुस्कराते हुए पोज देते नजर आ रही हैं.
/
फोटो में गौरी ने लिखा है ''पार्टी इन स्टाइल, अर्डेंगली का फाइनल ईयर एंजॉय करते हुए.'' फोटो में सुहाना ने सिल्वर कलर का सिंगल पीस पहन रखा है. मां गौरी ने व्हाइट टॉप के साथ ब्लैक पैंट पहनी है और साथ में ऑलिव रंग का जैकेट भी पहना है.
/
फोटोज में सुहाना का लुक गौर करने वाला है. सुहाना कहीं से भी अपनी मां से कम नहीं लग रही हैं और काफी फैशनेबल नजर आ रही हैं.
/
पिछले कुछ समय से सुहाना का मेकओवर देखने को मिला है. अब वो पहले की तरह बच्ची नहीं रह गई हैं. वे काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस हो गई हैं.
/
सुहाना अपने दोस्तों के साथ भी काफी घूमती हैं और उस दौरान की फोटो शेयर करती रहती हैं.
/
सुहाना विदेश में पढ़ाई करती हैं और अपने आगे के करियर में अभिनय की दुनिया में कदम रखना चाहती हैं. पापा शाहरुख ने भी पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्हें फिल्मों में काम करने की अनुमति दे दी है.
/
सुहाना भी बाकी स्टार किड्स की तरह जल्द ही फिल्मों में काम करती नजर आ सकती हैं.
नई दिल्ली : भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...
Comments
Post a Comment