Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Piyush Goyal

लखनऊ में रेल मंत्री पीयूष गोयल का हुआ विरोध, नारे लगाकर किया विरोध

पुरानी पेंशन योजना लागू करने और अप्रेंटिस भर्ती की मांग पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर रेल मंत्री पीयूष गोयल को शुक्रवार को रेलकर्मियों के विरोध का सामना करना पड़ा. लखनऊ :  उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में रेल मंत्री पीयूष गोयल को शुक्रवार को रेल कर्मचारियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. पुरानी पेंशन योजना लागू करने और अप्रेंटिस भर्ती की मांग पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर रेल मंत्री पीयूष गोयल को शुक्रवार को रेलकर्मियों के विरोध का सामना करना पड़ा. पीयूष गोयल नार्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन के 70वें वार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि आये थे. उन्होंने रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि रेलकर्मियों की विभिन्न मांगों पर सरकार पूरी संवेदनशीलता से विचार कर रही है. उन्होंने इसके साथ ही नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) और अप्रेंटिस को लेकर दिक्कतों का हवाला दिया. उन्होंने कहा कि रेल कर्मियों की प्राथमिकता में यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे को अत्याधुनिक बनाना होना चाहिए. भाषण समाप्त होते ही अधिवेशन में मौजूद रेलकर्मी, विशेषकर अप्रेंटिस भड़क गये और उन्होंने रेल मंत्री के खिलाफ नारेबाजी ...

VIDEO: करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हो रही है 'श्री रामायण एक्सप्रेस'

पूरी यात्रा में कुल 16 दिन लगेंगे, ट्रेन से सफर करने वाले यात्री देश के साथ ही श्री लंका का भी भ्रमण कर सकेंगे. नई दिल्ली:  भगवान श्री राम में आस्था रखने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. आज से स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन  "श्री रामायण एक्सप्रेस"  शुरू होने जा रही है. यह ट्रेन अयोध्या, चित्रकूट, रामेश्वरम जैसे उन तमाम महत्‍वपूर्ण जगहों पर जाएगी जिनका संबंध भगवान श्री राम और रामायण से है. साथ ही पूरी यात्रा के दौरान डेडिकेटेड टूर मैनेजर साथ रहेंगे. रेल मंत्री पीयूष गोयल  ने श्री रामायण एक्सप्रेस से जुड़ा एक वीडियो भी ट्वीट किया है. पूरी यात्रा में कुल 16 दिन लगेंगे. ट्रेन से सफर करने वाले यात्री देश के साथ ही श्री लंका का भी भ्रमण कर सकेंगे. रेलवे की तरफ से घोषणा की गई थी कि जो यात्री श्रीलंका जाने के इच्छुक हैं उन्हें चेन्नई से कोलंबो का हवाई टिकट बुक कराना होगा. आईआरसीटीसी पूरे टूर को मैनेज करेगा इस स्पेशल टूर को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (IRCTC) मैनेज कर रहा है. श्री रामायण एक्सप्रेस की घोषणा इसी साल जुलाई में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने की थी. नई दिल्ली ...

VIDEO: करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हो रही है 'श्री रामायण एक्सप्रेस'

पूरी यात्रा में कुल 16 दिन लगेंगे, ट्रेन से सफर करने वाले यात्री देश के साथ ही श्री लंका का भी भ्रमण कर सकेंगे. नई दिल्ली:  भगवान श्री राम में आस्था रखने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है. आज से स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन  "श्री रामायण एक्सप्रेस"  शुरू होने जा रही है. यह ट्रेन अयोध्या, चित्रकूट, रामेश्वरम जैसे उन तमाम महत्‍वपूर्ण जगहों पर जाएगी जिनका संबंध भगवान श्री राम और रामायण से है. साथ ही पूरी यात्रा के दौरान डेडिकेटेड टूर मैनेजर साथ रहेंगे. रेल मंत्री पीयूष गोयल  ने श्री रामायण एक्सप्रेस से जुड़ा एक वीडियो भी ट्वीट किया है. पूरी यात्रा में कुल 16 दिन लगेंगे. ट्रेन से सफर करने वाले यात्री देश के साथ ही श्री लंका का भी भ्रमण कर सकेंगे. रेलवे की तरफ से घोषणा की गई थी कि जो यात्री श्रीलंका जाने के इच्छुक हैं उन्हें चेन्नई से कोलंबो का हवाई टिकट बुक कराना होगा. आईआरसीटीसी पूरे टूर को मैनेज करेगा इस स्पेशल टूर को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (IRCTC) मैनेज कर रहा है. श्री रामायण एक्सप्रेस की घोषणा इसी साल जुलाई में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने की थी. नई दिल्ली क...

ट्रेन में चलने वालों को Railway देगा बड़ी सुविधा, रेल मंत्री ने खुद किया ऐलान

नई दिल्ली :  यात्री सुविधाओं पर लगातार काम कर रही  भारतीय रेलवे (Indian Railways)  की तरफ से यात्रियों जल्द ही एक और सुविधा देने की तैयारी कर रही है. इस सुविधा के तहत देश के सभी छह हजार रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा शुरू की जाएगी. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि अगले छह से आठ महीने में वाई-फाई की सुविधा सभी स्टेशनों पर शुरू हो जाएगी. उन्होंने बताया कि फिलहाल गूगल की मदद से यह सर्विस देश के 700 स्टेशनों पर उपलब्ध कराई जा रही है. सभी स्टेशनों को वाई-फाई युक्त करने की योजना रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे स्मार्टर प्रोजेक्ट इम्पलीमेंटेशन पर ध्यान दे रहा है. उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि सरकार ने स्मार्ट रेलवे और स्मार्ट नेशन पर ध्यान केंद्रित किया है. इसी को ध्यान में रखकर अगले छह से आठ महीने में हॉल्ट (छोटे स्टेशन) को छोड़कर बाकी सभी स्टेशनों को वाई-फाई युक्त कर दिया जाएगा. रेलवे को आधुनिक बनाने पर किए गए कार्यों के बारे में बताते हुए रेल मंत्री ने कहा कि रेल गाड़ियों के समय से चलने पर भी ध्यान दिया जा रहा है. हर दिन संचालित होती हैं 22 हजार ट्रेनें रेल नेटवर्क में हर दिन 22 हजार ट...

ट्रेन में सफर करने वालों को अच्छा नहीं लगेगा Railway का यह फैसला

नई दिल्ली :  अगर आप भी भारतीय रेलवे के फ्लैक्सी फेयर सिस्टम से परेशान हैं और पिछले दिनों संसदीय समिति की तरफ से आए बयान के बाद आपको कुछ राहत मिलने की उम्मीद बंधी थी तो यह खबर आपको झटका दे सकती है. दरअसल पिछले दिनों संसदीय समिति ने प्रीमियम ट्रेनों में हवाई यात्रा से भी ज्यादा किराया वसूलने को लेकर इंडियन रेलवे की आलोचना की थी. अतिरिक्त किराया रेलवे की तरफ से पिछले दिनों शुरू किए गए फ्लेक्सी फेयर सिस्टम के तहत लिया जा रहा है. संसदीय समिति की तरफ से इस सिस्टम की आलोचना किए जाने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि फ्लेक्सी फेयर सिस्टम वापस लिया जा सकता है. फ्लेक्सी फेयर स्कीम में कुछ बदलाव संभव लेकिन रेलवे फ्लेक्सी फेयर सिस्टम को खत्म करने के मूड में नहीं लग रहा. रेलवे की तरफ से मंगलवार को साफ किया गया कि फ्लेक्सी फेयर सिस्टम को वापस लेने का कोई मूड नहीं है. हालांकि यह उम्मीद की जा रही है कि रेलवे की इस स्कीम में कुछ बदलाव किया जा सकता है. न्यू इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित खबर के अनुसार फ्लेक्सी फेयर सिस्टम को 168 प्रीमियम ट्रेनों में शुरू किया गया था. 9 सितंबर 2016 को इस स्कीम को राजधानी, शता...