Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ड्रोन

अब 1 दिसंबर से आप भी बिना रोकटोक उड़ा सकेंगे ड्रोन, सरकार ने जारी किए नए नियम

नई दिल्‍ली :  अब आप भी एक दिसंबर से देश में बिना रोकटोक के ड्रोन उड़ा सेकेंगे. केंद्र सरकार ने इसके लिए अनुमति लेने के नए नियमों के साथ ही डिजिटल प्‍लेटफार्म भी विकसित किया है. डिजिटल स्‍काई प्‍लेटफॉर्म नामक मोबाइल ऐप आधारित यह तंत्र मानवरहित यातायात प्रबंधन (यूटीएम) के रूप में काम करता है. यह डिजिटल प्‍लेटफॉर्म अनुमति नहीं तो उड़ान नहीं के सिद्धांत पर पारदर्शी तरीके से काम करेगा. मोबाइल ऐप से मिलेगी अनुमति इसके लिए ड्रोन उपयोगकर्ताओं को मोबाइल ऐप पर जाकर अपने ड्रोन, पायलट और मालिक का एक बार पंजीकरण कराना होता है. इसके बाद हर उड़ान के लिए इस पर अनुमति लेनी पड़ती है. सभी जांच पूरी होने के बाद यह तुरंत ही स्‍वचालित तरीके से अनुमति भी दे देता है. अगर जांच में कोई खामी पाई जाती है तो यह आवेदन को निरस्‍त कर देता है. होम डिलीवरी फिलहाल नहीं केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि नए नियमन के तहत कृषि, स्वास्थ्य, आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में ड्रोन (मानवरहित विमान) का वाणिज्यिक इस्तेमाल आगामी एक दिसंबर से प्रभावी होगा, लेकिन खाद्य सामग्री सहित अन्य वस्तुओं (पेलोड) की आपूर्ति की अनुमति फिलहाल नहीं दी ...