Skip to main content

Posts

Showing posts with the label CISF

IGI Airport से चीनी नागरिक हुआ गिरफ्तार, अपनों की चाहत ने बनाया गुनहगार

नई दिल्‍ली:  इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ की टीम सीसीटीवी कैमरों के जरिए टर्मिनल थ्री के चेक-इन एरिया को खंगालने में जुटी थी. इसी दौरान, सीआईएसएफ की इंटेलीजेंस टीम की निगाह एक विदेशी शख्‍स पर पड़ी. यह विदेशी शख्‍स टर्मिनल के गेट नंबर 1 से गेट नंबर 8 के बीच न केवल अपनी लोकेशन बदल रहा था, बल्कि वहां तैनात सीआईएसएफ कर्मियों की गतिविधियों को बारीकी से पढ़ने की कोशिश कर रहा था. विदेशी शख्‍स की इन गतिविधियों को देखकर सीआईएसएफ इंटेलीजेंस की टीम हरकत में आ गई. आनन-फानन सीआईएसएफ की प्रोफाइलिंग और क्विक रिएक्‍शन टीम को रवाना कर दिया गया. वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, मौके पर पहुंची सीआईएसएफ की टीम ने इस संदिग्‍ध शख्‍स से अपना पहचान पत्र और यात्रा संबंधी दस्‍तावेज दिखाने के लिए कहा. जिस पर, इस शख्‍स ने अपना पासपोर्ट और चाइना ईस्‍टर्न एयरलाइंस का एक टिकट सीआईएसएफ के अधिकारियों को सौंप दिया. जांच के दौरान पता चला कि पासपोर्ट में इस शख्‍स का नाम ताओ जीहवेन दर्ज है. इसके पास से बरामद टिकट के बाबत एयरलाइंस से पड़ताल करने पर पता चला कि ताओ जीहवेन के नाम से कोई टिकट बु...

IGI Airport: जब CISF के हाथ लगा 21 देशों की करेंसी से भरा हुआ बैग...

नई दिल्‍ली:  इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ ने लाखों रुपए की विदेशी नगदी के साथ एक शख्‍स को हिरासत में लिया है. मामला सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे का है. हिरासत में लिए गए शख्‍स के कब्‍जे से करीब 81 लाख 86 हजार 630 रुपए की विदेशी नगदी बरामद की गई है. गैर कानूनी तरीके से विदेशी नगदी को विदेश ले जाने की कोशिश कर रहे इस शख्‍स को सीआईएसएफ ने कस्‍टम के हवाले कर दिया है. वहीं कस्‍टम ने आरोपी शख्‍स को गिरफ्तार करने के बाद विदेशी नगदी को जब्‍त कर लिया है. सीआईएसएफ के वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, यह मामला आईजीआई एयरपोर्ट के इंटरनेशनल सिक्‍योरिटी होल्‍ड एरिया का है. दरअसल, सुबह करीब 9:15 बजे प्री-इंबार्केशन सिक्‍योरिटी चेक एरिया में सीआईएसएफ के असिस्‍टेंट सब-इंस्‍पेक्‍टर मुसाफिरों के हैंड बैगेज की जांच कर रहे थे. जांच के दौरान, एक बैग में भारी तादाद में करेंसी नोट जैसी आकृति नजर आई. शक के आधार पर इस बैग को फिजिकल चेक के लिए रोक लिया गया. जांच में पता चला कि यह बैग अमित बाली नामक एक शख्‍स का है. जिसके बाद अमित बाली को मौके पर बुला लिया गया. सीआईएसएफ ने अमित बाली की ...