Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अफगानी युवक

दिल्ली हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी कर रहा अफगानी युवक गिरफ्तार

नई दिल्लीः  सीमा शुल्क विभाग ने दिल्ली हवाई अड्डे पर करीब 32 लाख रूपये मूल्य का सोना कथित तौर पर देश में तस्करी करने के प्रयास में एक अफगानी नागरिक को गिरफ्तार किया. एक सरकारी बयान में आज यह जानकारी दी गई. अफगानिस्तान में मजार-ए-शरीफ से मंगलवार को यात्री के यहां पहुंचने पर उसे हिरासत में ले लिया गया. आरोपी को गिरफ्तार कर सोना जब्त कर लिया गया सीमा शुल्क विभाग ने बयान में बताया कि उसकी निजी तलाशी में सोने की एक चेन और सोने का एक कंगन बरामद हुआ जिसका वजन 1.06 किलोग्राम था और इसका बाजार मूल्य 31.74 लाख रूपया है. आरोपी को गिरफ्तार कर सोना जब्त कर लिया गया. 33 लाख से अधिक मूल्य की विदेशी मुद्रा एक अन्य मामले में एक भारतीय व्यक्ति को 33 लाख से अधिक मूल्य की विदेशी मुद्रा कथित तौर पर तस्करी करने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया. इस मामले में सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब वह सोमवार को दुबई जाने के लिए एक विमान में सवार होने जा रहा था. (इनपुटः भाषा से भी)