Skip to main content

Posts

Showing posts with the label shivraj singh chouhan

MP: शिवराज कैबिनेट के मंत्री को बैंक ने घोषित किया डिफॉल्टर, अखबार में छपवाया नोटिस

नई दिल्ली:  मध्य प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुरेंद्र पटवा की मुश्किलें आने वाले समय में बढ़ सकती हैं.  बैंक ऑफ बड़ौदा ने पटवा ऑटोमेटिव और इसके डायरेक्टर्स सुरेंद्र पटवा समेत कई लोगों के खिलाफ विलफुल डिफॉल्टर घोषित करने के लिए नोटिस जारी किया है. बैंक से करोड़ों रुपये  का लोन लेकर नहीं चुकाने के मामले में बैंक ने कर्ज लेने वाली संस्था पटवा ऑटोमेटिव प्राइवेट लिमिटेड के साथ राज्यमंत्री सुरेंद्र पटवा, उनकी पत्नी मोनिका पटवा, भाई भरत पटवा समेत दूसरे लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है. दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा से पटवा ऑटोमेटिव नाम की कंपनी ने लोन लिया था. लोन की रकम नहीं चुकाने के बाद बैंक ने प्रॉपर्टी को सीज किया था. बावजूद इसके बैंक को लोन की पूरी रकम नहीं मिली. 4 करोड़ बकाया राशि के लिए बैंक ने सुरेंद्र पटवा और परिजनों की संपत्ति की बिक्री पर रोक लगा दी थी. अब बैंक ने विलफुल डिफॉल्टर घोषित करने के लिए शोकॉज नोटिस जारी किया है. बैंक ने बाकायदा इसके लिए अखबार में इश्तेहार देते हुए 15 दिन का समय दिया है. यानि कि 15 दिनों के बाद सुरेंद्र पटवा समेत बाकी सभी लोगों को डिफॉल्टर घोषित कर द...

कैबिनेट मंत्री का दर्जा ठुकराने वाले कौन थे आध्‍यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज?

भय्यूजी महाराज का असली नाम उदय सिंह देशमुख था. जमींदार परिवार से ताल्‍लुक रखने वाले भय्यूजी महाराज संत बनने से पहले मॉडल के रूप में ग्‍लैमर जगत का हिस्‍सा रहे थे. कई बड़े राजनीतिक नेताओं के आध्‍यात्मिक गुरु और सत्‍ता के बेहद करीबी रहे भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. इससे पहले इसी साल अप्रैल में मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिन पांच धार्मिक नेताओं को कैबिनेट मंत्री दर्जा देने की घोषणा की थी, उनमें भैय्यूजी महाराज का नाम भी शामिल था. हालांकि बाद में भैय्यूजी महाराज ने राज्‍य सरकार की यह पेशकश ठुकरा दी थी. जमींदार परिवार से नाता भय्यूजी महाराज का असली नाम उदय सिंह देशमुख था. जमींदार परिवार से ताल्‍लुक रखने वाले भय्यूजी महाराज संत बनने से पहले मॉडल के रूप में ग्‍लैमर जगत का हिस्‍सा रहे थे. इंदौर में उनका शानदार आश्रम है. सफेद मर्सिडीज एसयूवी में सफर करने वाले भैय्यूजी महाराज वैभवपूर्ण जीवनशैली के लिए जाने जाते थे. उनकी राजनेताओं और बिजनेसमैन के बीच जबर्दस्‍त फॉलोअिंग थी. इसकी बानगी इस बात से समझी जा सकती है कि 2011 में समाजसेवी अन्‍ना हजारे ने जब ...

राहुल गांधी ने फेंका ऐसा पासा, काट में जुट गई BJP ब्रिगेड

भोपाल:  मध्य प्रदेश के  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  और उनकी सरकार की पहचान या यूं कहें कि 'किसान हितैषी सरकार' के तौर पर प्रचार कुछ ज्यादा ही हुआ है, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंदसौर की श्रद्धांजलि सभा में किसानों के कर्ज माफ करने का भरोसा दिलाकर ऐसा मास्टर स्ट्रोक मारा है कि बीजेपी की लगभग डेढ़ दशक पुरानी फील्डिंग ही बिखरने लगी है. मंदसौर गोलीकांड की पहली बरसी पर कांग्रेस की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे राहुल गांधी ने प्रदेश की शिवराज सरकार को किसान, गरीब, मजदूर और युवा विरोधी करार दिया. साथ ही सत्ता में आने के 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने का ऐलान किया. किसानों की भीड़ देखकर बीजेपी की बड़ी टेंशन राहुल के कर्जमाफी के ऐलान या क्रिकेट की भाषा में कहें तो मास्टर स्ट्रोक से बीजेपी की लाइन लेंथ पूरी तरह गड़बड़ा गई है. राहुल का एक तरफ बीजेपी की सबसे बड़ी 'किसान हितैषी' होने की ताकत पर वार और दूसरी ओर बड़ी-बड़ी बाधाओं को लांघकर बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों के जमावड़े ने सत्ताधारी दल के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी कर दी हैं. राहुल की सभा ...