भय्यूजी महाराज का असली नाम उदय सिंह देशमुख था. जमींदार परिवार से ताल्लुक रखने वाले भय्यूजी महाराज संत बनने से पहले मॉडल के रूप में ग्लैमर जगत का हिस्सा रहे थे.
कई बड़े राजनीतिक नेताओं के आध्यात्मिक गुरु और सत्ता के बेहद करीबी रहे भय्यूजी महाराज ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. इससे पहले इसी साल अप्रैल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिन पांच धार्मिक नेताओं को कैबिनेट मंत्री दर्जा देने की घोषणा की थी, उनमें भैय्यूजी महाराज का नाम भी शामिल था. हालांकि बाद में भैय्यूजी महाराज ने राज्य सरकार की यह पेशकश ठुकरा दी थी.
जमींदार परिवार से नाता
भय्यूजी महाराज का असली नाम उदय सिंह देशमुख था. जमींदार परिवार से ताल्लुक रखने वाले भय्यूजी महाराज संत बनने से पहले मॉडल के रूप में ग्लैमर जगत का हिस्सा रहे थे. इंदौर में उनका शानदार आश्रम है. सफेद मर्सिडीज एसयूवी में सफर करने वाले भैय्यूजी महाराज वैभवपूर्ण जीवनशैली के लिए जाने जाते थे.
उनकी राजनेताओं और बिजनेसमैन के बीच जबर्दस्त फॉलोअिंग थी. इसकी बानगी इस बात से समझी जा सकती है कि 2011 में समाजसेवी अन्ना हजारे ने जब दिल्ली में लोकपाल के मसले पर अनशन किया था तो उसको समाप्त कराने में भय्यूजी महाराज ने ही मध्यस्थता की थी.
[…] […]
ReplyDelete