Skip to main content

Posts

Showing posts with the label blood

मलेरिया बुखार से बचाता है रक्त में पाया जाने वाला प्लेटलेट

नई दिल्लीः  भारत में मानसून आ चुका है और बारिश भी खूब हो रही है. बारिश से देश के कई इलाके डूब रहे हैं. हालांकि लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है. लेकिन बारिश का पानी लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है. बारिश का पानी जमने से सबसे पहले मच्छरों को दावत मिलती है. मच्छर होने से सबसे पहले मलेरिया बुखार का खतरा होता है. मलेरिया बुखार में रक्त में पाए जाने वाला प्लेटलेट मानव शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है. और प्लेटलेट मलेरिया बुखार से बचाता है. एक अध्ययन के अनुसार, प्लेटलेट से रक्त में संचरित 60 फीसदी मलेरिया परजीवी नष्ट हो जाते हैं. अध्ययन में पाया गया कि मलेरिया से पीड़ित मरीजों के रक्त में स्थित प्लेटलेट में मलेरिजा के परजीवी को नष्ट करने की क्षमता होती है. मलेरिया के प्रमुख परजीवी प्लाज्मोडियम फालसिपैरम, पी. मलेरिये और पी. क्नोलेसी हैं जिनसे मानव की मौत हो जाती है. अध्ययन के मुख्य लेखक और आस्ट्रेलिया संगठन मेंजिज स्कूल ऑफ हेल्थ रिसर्च के डॉक्टोरल पाठ्यक्रम के छात्र स्टीवन खो ने कहा, "यह महत्वपूर्ण खोज है, क्योंकि किसी मानवीय संक्रमण के रोग में प्लेटलेट ...

विश्व रक्तदान दिवस: आपका खून किसी की सांसों को थमने से रोक सकता है

ई दिल्ली:  आकाश पाताल सब नाप चुका इनसान आज तक खून का एक कतरा नहीं बना पाया. इनसान को खून की जरूरत हो तो उसे दूसरा इनसान ही दे सकता है और किसी दूसरे की जान बचाने के लिए अपना खून देने वाले को ईश्वर के बराबर दाता का दर्जा दिया जाता है.  रक्तदान   तब होता है, जब कोई व्यक्ति स्वेच्छा से अपना रक्त देता है, जिसे जरूरत पड़ने पर किसी दूसरे व्यक्ति को दिया जा सकता है या उसे दवाएं बनाने के काम में लाया जाता है.  विकसित देशों में जहां अधिकांश रक्तदाता स्वैच्छिक होते हैं भारत सहित विभिन्न विकासशील देशों में लोग धन लेकर भी रक्तदान करते हैं. वर्ष 1997 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 100 फीसदी स्वैच्छिक रक्तदान नीति की नींव डाली  कुछ लोग भविष्य में अपने या अपने परिवार के लिए किसी तरह की जरूरत पड़ने को ध्यान में रखते हुए रक्तदान करते हैं. वर्ष 1997 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 100 फीसदी स्वैच्छिक रक्तदान नीति की नींव डाली और विश्व के सभी देशों में स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया.  लोगों को रक्तदान की मुहिम में शामिल करने के लिए वर्ष 2004 से 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस के तौर पर मनाने क...