चंडीगढ़: पंजाब के वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने रविवार को कहा कि पंजाब देश में मोबाइल ऐप आई-हरियाली के जरिए मुफ्त में पौधे आपूर्ति शुरू करने वाला पहला राज्य है. पंजाब ने इस प्रयास के जरिए अब तक 13 लाख पौधे लोगों को मुहैया कराए हैं. उन्होंने कहा कि इस एप से 325,000 ऑनलाइन आर्डर प्राप्त हुए हैं. इसे तीन लाख से ज्यादा लोगों ने स्मार्टफोन पर डाउनलोड किया है. मंत्री ने कहा कि कुल 32 लाख पौधों की घर-घर हरियाली अभियान व ऐप के जरिए आपूर्ति की गई है. धर्मसोत ने लोगों से पौधरोपण करने व खास मौकों पर जैसे जन्मदिन पर पौधे बांटने का आग्रह किया है. भारत के 2017 के वन सर्वेक्षण के अनुसार, पंजाब में 35,853 एकड़ और भूमि को हरित क्षेत्र में लाया गया है. कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए दूसरी हरित क्रांति की जरुरत: नीति आयोग नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने कुल सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में तुलनात्मक रूप से कृषि क्षेत्र के कम योगदान को लेकर चिंता जतायी और दूसरी हरित क्रांति लाने के लिये इस क्षेत्र में सुधार का आह्वान किया. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार पनगढ़िया कृषि विकास पर कार्यबल की बैठक की अ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.