Skip to main content

Posts

Showing posts with the label T10 League

सानिया मिर्जा की मर्जी के 'खिलाफ' शोएब मलिक ने लिया ये बड़ा फैसला

भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा 30 अक्टूबर को मां बनी हैं नई दिल्ली:  शेन वॉटसन, शाहिद अफरीदी, इयोन मॉर्गन, राशिद खान, सुनील नरेन, डैरेन सैमी और ब्रैंडन मैक्कुलम जैसे स्टार खिलाड़ी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अगले महीने से शुरू होने जा रहे टी-10 लीग के दूसरे संस्करण में आइकन खिलाड़ी होंगे. लीग का दूसरा संस्करण शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 21 नवंबर से दो दिसंबर तक खेला जाएगा. इस लीग में पाकिस्तान के ऑलराउंडर खिलाड़ी शोएब मलिक को भी हिस्सा लेना था, लेकिन उन्होंने अब इस लीग में खेलने से इंकार कर दिया है. बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान के शोएब मलिक एक बेटे के पिता बने हैं. ऐसे में वह अपनी पत्नी सानिया मिर्जा और बेटे इजान के साथ वक्त बिताना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने इस लीग में खेलने से इंकार कर दिया है. हालांकि, सानिया मिर्जा चाहती हैं कि शोएब इस लीग में खेलें. शोएब मलिक ने टी-10 लीग से बाहर होने जानकारी अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडिल से दी है. शोएब मलिक ने ट्वीट किया है- 'मिक्स फीलिंग के साथ बताना चाहूंगा कि मैं पंजाबी लीजेंट्स के साथ टी10 लीग का हिस्सा नहीं रह पाऊंगा, क्योंक...