पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालात बेहद नाजुक है. एम्स ने उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा है. पिछले 24 घंटे में अटल बिहारी वाजपेयी की हालत ज्यादा बिगड़ी है. एम्स के मुताबिक, अटल बिहारी वाजपेयी 11 जून को गुर्दा, नली में संक्रमण, पेशाब की नली और सीने में जकड़न की वजह से भर्ती कराए गए थे. उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टर्स उनके सभी अंगों पर नजर बनाए हैं. आपको बता दें, 93 वर्षीय वाजपेयी शुगर से पीड़ित हैं और उनकी सिर्फ एक किडनी काम करती है. इसके अलावा शरीर में कई तरह के संक्रमण की वजह से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जिस लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर उन्हें रखा गया है, वह क्या होता है. क्या है लाइफ सपोर्ट सिस्टम? लाइफ सपोर्ट सिस्टम, शरीर के अंगों को कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल होने वाला एक प्रोसेस है. शरीर के अंगों को जब जरूरत पड़ती है, उन्हें इस सिस्टम के जरिए सपोर्ट दिया जाता है. इस सिस्टम की मदद से अंग के पास रिकवर होकर सामान्य रूप से काम करने की क्षमता होती है. साथ ही मरीज को जिंदा रखने के साथ उसे रिकवर करने में मदद करता है. हालांकि, जरूरी नहीं कि ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.