Skip to main content

AIIMS में जिस पर अटल बिहारी वाजपेयी को रखा गया, क्या है वो लाइफ सपोर्ट सिस्टम?

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालात बेहद नाजुक है. एम्स ने उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा है. पिछले 24 घंटे में अटल बिहारी वाजपेयी की हालत ज्यादा बिगड़ी है. एम्स के मुताबिक, अटल बिहारी वाजपेयी 11 जून को गुर्दा, नली में संक्रमण, पेशाब की नली और सीने में जकड़न की वजह से भर्ती कराए गए थे. उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्‍टर्स उनके सभी अंगों पर नजर बनाए हैं. आपको बता दें, 93 वर्षीय वाजपेयी शुगर से पीड़ित हैं और उनकी सिर्फ एक किडनी काम करती है. इसके अलावा शरीर में कई तरह के संक्रमण की वजह से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि जिस लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर उन्हें रखा गया है, वह क्या होता है.

क्‍या है लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम?
लाइफ सपोर्ट सिस्टम, शरीर के अंगों को कंट्रोल करने के लिए इस्तेमाल होने वाला एक प्रोसेस है. शरीर के अंगों को जब जरूरत पड़ती है, उन्हें इस सिस्टम के जरिए सपोर्ट दिया जाता है. इस सिस्टम की मदद से अंग के पास रिकवर होकर सामान्य रूप से काम करने की क्षमता होती है. साथ ही मरीज को जिंदा रखने के साथ उसे रिकवर करने में मदद करता है. हालांकि, जरूरी नहीं कि हर मामले में यह सफल साबित हो. कुछ मामलों में शरीर के अंग रिकवर नहीं हो पाते.

कब पड़ती है लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम की जरूरत
लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम की जरूरत तब होती है, जब मरीज की सांस की नली, हृदय, गुर्दे और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम फेल हो जाते हैं. कई बार ब्रेन और नर्वस सिस्टम भी फेल हो सकता है. खास बात यह है कि लाइफ सपोर्ट सिस्‍टम के जरिए शरीर के बाकी अंग अगर काम करते हैं तो नर्वस सिस्टम अपने आप काम करने लगता है. इसके अलावा, हृदय जब काम करना बंद कर दे तो उसे वापस शुरू करने की कोशिश की जाती है. सीपीआर के जरिए ऐसा किया जाता है. सीपीआर से शरीर में खून और ऑक्सीजन को भरपूर मात्रा में पहुंचाया जाता है, जिससे इनका सर्कुलेशन अच्छा हो सके. धड़कन रुकने पर इलेक्ट्रिक पंप शॉक दिए जाते हैं, जिससे धड़कन नियमित हो सके.

कैसे दिया जाता है लाइफ सपोर्ट
सबसे पहले मरीज को वेंटीलेटर पर रखकर ऑक्सीजन दी जाती है. इससे हवा दबाव बनाते हुए फेफड़ों तक पहुंचती है. खासकर निमोनिया और फेफड़ों के फेल होने पर ऐसा किया जाता है. लाइफ सपोर्ट में एक ट्यूब को मरीज की नाक के जरिए शरीर के अंदर डाला जाता है. ट्यूब का दूसरा हिस्सा इलेक्ट्रिक पंप से जोड़ा जाता है.

कब हटाया जाता है लाइफ सपोर्ट सिस्टम
दो स्थिति में ही मरीज का लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाया जाता है. अगर शरीर के अंग उम्मीद मुताबिक सुधार दिखाई दे और अंग काम करना शुरू कर दे तो यह हटाया जा सकता है. लेकिन, अगर एक तय समय तक शरीर के अंगों में सुधार नहीं दिखाई दे तो इसे हटा दिया जाता है. हालांकि, इसे हटाने के लिए परिजनों की सहमति जरूरी है. हालांकि, लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाने के बाद भी डॉक्टर्स इलाज जारी रखते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...