नई दिल्ली : फतवों की नगरी दारुल उलूम देवबंद से एक बार फिर अजीबो-गरीब फतवा जारी हुआ. इस फतवे में निकाह की तारीख लाल रंग के खत पर लिखने को नाजायज करार दिया है. साथ ही दुल्हन को मामा की गोद में उठा कर डोली में बैठाने की विदाई रस्म को भी गलत बताया गया है. दारुल उलूम देवबंद के फतवा विभाग से एक युवक ने लिखित में तीन सवाल किए थे. इसमें युवक ने निकाह की तारीख मे लाल स्याही, महिलाओं के पैरों में बीछुए और छल्ले पहनने के साथ दुल्हन की विदाई मामा के गोद में उठाकर डोली में बिठाने के बारे मे पूछा था. इसके जवाब में दारुल उलूम की खंडपीठ ने विचार विमर्श करते हुए ये फतवा जारी किया है. देवबंदी उलेमा मुफ्ती हय्यान कासमी ने बताया कि ये सभी रस्में गैर इस्लाम धर्म की हैं. इसलिए निकाह की तारीख लाल रंग के खत पर लिख कर भेजना गलत है. लाल रंग खतरे का प्रतीक माना जाता है, इसलिए निकाह जैसे पाक मौके पर लाल खत भेजना इस्लाम में नाजायज बताया गया है. वहीं दुल्हन को मामा की गोद में उठाकर डोली में बिठाना भी गैर इस्लामिक है, जिसके चलते मुसलमानों को गैर इस्लामिक रस्मों से बचना चाहिए. साथ ही महिलाओं के पैरों में बिछूए पहनन...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.