मथुरा: अपने भजनों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर भजन गायक विनोद अग्रवाल नहीं रहे. भजन सम्राट विनोद अग्रवाल मथुरा के नयति अस्पताल में मंगलवार (06 नवंबर) को सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली. भजन सम्राट विनोद अग्रवाल के सीने में दर्द की शिकायत होने के बाद उन्हें मथुरा के नयति मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, पिछले दो दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थे. डॉक्टर्स के मुताबिक, सीने में दर्द की शिकायत के बाद पिछले दो दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थे और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और एक-एक करके उनके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. जानकारी के मुताबिक, आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. उनकी अंतिम यात्रा दोपहर 1 बजे से गोविंद की गली, पुष्पांजलि वैकुंठ फेस 1, वृंदावन से शुरू होकर परिक्रमा मार्ग केसी घाट पर दोपहर करीब 3 बजे पहुंचेगी. यहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. भजन सम्राट विनोद अग्रवाल के परिजनों का कहना है कि वृंदावन स्थित आवास पर रविवार को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी. रविवार की सुबह सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.