नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू की राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान अलवर की रैली में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगने के बाद जी न्यूज (Zee News) ने जब इस वीडियो को दिखाया तो कांग्रेस के नेताओं ने इसकी प्रामाणिकता पर सवाल उठाते हुए उल्टे जी न्यूज पर ही 'फेक वीडियो' प्रसारित करने का आरोप लगाया. इस संदर्भ में हमारी सहयोगी DNA ने जी न्यूज (Zee News) के एडीटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी से बात की: DNA: कांग्रेस का आरोप है कि Zee News ने फेक वीडियो दिखाया है और उस रैली में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे नहीं लगाए गए. क्या ये सही आरोप हैं? सुधीर चौधरी : मैं इस आरोप का पूरी तरह से खंडन करता हूं कि ये फर्जी (फेक) वीडियो है. ये वीडियो 100% सही है. इसकी सत्यता इस बात से जांची जा सकती है कि हमारे पास इस तरह की सात फीड हैं जोकि उस आयोजन के दौरान लाइव रिकॉर्डेड की गई थीं और हर फीड में उसी समय पर वही नारे सुनाई दिया. यह आजकल का फैशन हो गया है कि जब कोई कांग्रेस का नेता ऐसी किसी परिस्थिति में पकड़ा जाता है तो पार्टी उसका बचाव करते हुए वीडियो को ही फर...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.