Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Sachin Tendulkar

VIDEO : तेंदुलकर के बाद अब किरण बेदी भी हुईं 17 साल की इस लड़की के कैच की कायल

सचिन तेंदुलकर भी इस भारतीय महिला क्रिकेटर के कैच और उनकी बल्लेबाजी की तारीफ कर चुके हैं. नई दिल्ली :  भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सबसे युवा खिलाड़ी जेमिमाह रोड्रिग्ज क्रिकेट जगत में इस छोटी-सी उम्र में अबतक कई कारनामे कर चुकी हैं. सितंबर के महीने में जेमिमाह ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार तीन छक्के जड़कर एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया था. इन तीन छक्कों को जड़ने के साथ ही वह पहली ऐसी भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई थीं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में तीन छक्के लगाए हैं. जेमिमाह फिलहाल  आईसीसी महिला वर्ल्ड कप टी-20  में टीम इंडिया का हिस्सा हैं और शानदार परफॉर्म कर रही हैं. जेमिमाह रोड्रिग्ज  शानदार बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक बेहतरीन फील्डर भी हैं. कई मौकों पर जेमिमाह ने अपनी फील्डिंग से फैन्स को चौंका दिया है. उनकी फील्डिंग के फैन सचिन तेंदुलकर तो थे ही. अब पुडुचेरी की  लेफ्टिनेंट गवर्नर किरण बेदी भी जेमिमाह की फैन हो गई हैं. किरण बेदी ने फरवरी में महिला टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में जेमिमाह रोड्रिग्ज ने एक शानदार कैच लपका ह...

सचिन ने आज ही किया था इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू, इसी दिन हुए थे आखिरी बार आउट

सचिन तेंदलुकर ने 15 नवंबर 1989 को अपने टेस्ट करियर का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. नई दिल्ली:  आज ही के दिन यानि 15 नवंबर को 29 साल पहले भारत के महान बल्लेबाज  सचिन तेंदलुकर  ने अपने टेस्ट करियर का डेब्यू किया था. सचिन को दुनिया का महानतम बल्लेबाजों में एक माना जाता है. सचिन दुनिया के टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. कम उम्र में ही सचिन ने अपनी प्रतिभा को लोहा मनवा लिया था जिससे केवल 16 साल की उम्र में ही सचिन ने अपने करियर का टेस्ट मैच खेला जो कि पाकिस्तान के खिलाफ था. सचिन अपना पहला मैच करांची में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. इस मैच में सचिन पहली पारी में 15 रन बना सके थे. जबकि दूसरी पारी में सचिन को बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था. यह मैच ड्रॉ हो गया था.  इस मैच में सचिन वकार यूनिस की गेंद पर बोल्ड हो गए थे. दिलचस्प बात यह है कि वकार युनिस का भी यह पहला ही टेस्ट मैच था. सचिन इस मैच में वकार के तीसरे शिकार थे. दिल्चस्प बात यह है कि टीम इंडिया  के लिए अपने टेस्ट करियर का आखिरी मैच भी सचिन इसी दिन खेल रहे थे. यह मैच 14 से 16 नवंबर 2013 तक चला था ज...

5 साल पहले आज के ही दिन अपनी आखिरी पारी खेलने उतरे थे सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर ने पांच साल पहले अपनी आखिरी पारी में 74 रन बनाए थे. भारत वह मैच पारी व 126 रन से जीता था. नई दिल्ली:  सचिन तेंदुलकर. पांच साल पहले क्रिकेट को अलविदा कह चुका यह खिलाड़ी आज भी कामयाबी का पैमाना बना हुआ है. विराट कोहली, रोहित शर्मा से लेकर दुनिया का कोई भी दिग्गज जब बल्लेबाजी का कोई माइलस्टोन छू रहा होता है, तो पता चलता है कि सचिन वहां पहले से मौजूद हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक 100 शतक, सबसे अधिक रन जैसे कम से कम 60 विश्व रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हैं. 15 नवंबर 1989 को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले  सचिन तेंदुलकर  ठीक 24 साल बाद आज ही के दिन (14 नवंबर) अपनी आखिरी पारी खेलने उतरे थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए इस टेस्ट मैच में सचिन के खेल में वही ताजगी नजर आई, जो 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट में नजर आई थी. भारत ने मुंबई में खेले गए सचिन के आखिरी टेस्ट में विंडीज को 182 रन पर ऑल आउट किया. इसके बाद भारतीय टीम ने पहले दिन 2 विकेट पर 157 रन बनाए. इसमें सचिन के नाबाद 38 रन शामिल थे. सचिन मैच के दूसरे दिन 74 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने यह मैच पारी और 126 रन स...

5 साल पहले आज के ही दिन अपनी आखिरी पारी खेलने उतरे थे सचिन तेंदुलकर

नई दिल्ली:  सचिन तेंदुलकर. पांच साल पहले क्रिकेट को अलविदा कह चुका यह खिलाड़ी आज भी कामयाबी का पैमाना बना हुआ है. विराट कोहली, रोहित शर्मा से लेकर दुनिया का कोई भी दिग्गज जब बल्लेबाजी का कोई माइलस्टोन छू रहा होता है, तो पता चलता है कि सचिन वहां पहले से मौजूद हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक 100 शतक, सबसे अधिक रन जैसे कम से कम 60 विश्व रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हैं. 15 नवंबर 1989 को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले  सचिन तेंदुलकर  ठीक 24 साल बाद आज ही के दिन (14 नवंबर) अपनी आखिरी पारी खेलने उतरे थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए इस टेस्ट मैच में सचिन के खेल में वही ताजगी नजर आई, जो 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट में नजर आई थी. भारत ने मुंबई में खेले गए सचिन के आखिरी टेस्ट में विंडीज को 182 रन पर ऑल आउट किया. इसके बाद भारतीय टीम ने पहले दिन 2 विकेट पर 157 रन बनाए. इसमें सचिन के नाबाद 38 रन शामिल थे. सचिन मैच के दूसरे दिन 74 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने यह मैच पारी और 126 रन से जीता था. सचिन तेंदुलकर के प्रमुख रिकॉर्ड: सबसे अधिक इंटरनेशनल मैच और रन सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के हर फॉर...

ईशांत शर्मा के जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर का 'मास्टर स्ट्रोक', 'लंबू' की पर्सनल बातें की 'लीक'

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा आज (2 सितंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मैच के चलते ईशांत जन्मदिन को ज्यादा सेलिब्रेट तो नहीं कर पाएंगे, लेकिन उन्हें चाहने वाले अपने-अपने तरीके से उनके जन्मदिन को मना रहे हैं. ईशांत का जन्म 2 सितंबर, 1988 को दिल्ली में हुआ था। 30 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने कई मौकों पर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपनी टीम का मान रखा है. क्रिेकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपने ही अंदाज में ईशांत शर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. सचिन ने ट्वीट कर शुभकामना देने के साथ ईशांत की पर्स्रनल लाइफ से जुड़ी बातें सार्वजनिक कर दी हैं. उन्होंने ईशांत शर्मा की लंबाई की वजह बताई है. मास्टर ब्लास्टर सचिन ने ट्वीट किया है, 'ईशांत शर्मा पेड़ से नारियल निकालते-निकालते, लंबू बन गया! विश्व नारियल दिवस मनाने के लिए यह बेहतर दिन है,' इस ट्वीट के साथ सचिन ने नारियल के पेड़ की इमोजी भी शेयर किया है. सचिन क इस तरह से जन्मदिन की शुभकामना देने पर फैंस ने उनकी तुलना क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग से की है. लोग कह रहे हैं कि...

सहवाग का 'गदाधारी' अवतार, हनुमान बनकर लिया सचिन का आशीर्वाद

क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं. इस बार एक अद्भुत फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह सचिन तेंदुलकर के साथ नजर आ रहे हैं. इस फोटो में सहवाग ने खुद को सचिन का भक्त बताया हैं. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को वीरेंद्र सहवाग अक्सर गॉड जी कहते हैं. सहवाग फोटो में क्रिकेट दिग्गज सचिन को भगवान राम और खुद को हनुमान बता रहा हैं. पूर्व क्रिकेटर ने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि जब भगवान आपके साथ हों तो उनके चरणों में रहना ही अच्छा लगता है. शेयर की गई तस्वीर में सहवाग हथौड़ा लिए हुए नजर आ रहे हैं, जबकि सचिन के हाथ में चाय का कप लिए उन्हें आशीर्वाद देते दिख रहे हैं. हैशटैग लगाते हुए उन्होंने लिखा कि यह हैमर नहीं गदा है. इन दोनों कि यह तस्वीर एक निजी कार्यक्रम के दौरान ली गई थी.  सहवाग और सचिनने भारत के लिए कई अंतरराष्ट्रीय मैचों में सलामी जोड़ी की भूमिका निभाई है. दोनों खिलाड़ियों के बीच आपसी तालमेल काफी अच्छा है और सहवाग अपने सीनियर सचिन का काफी सम्मान भी करते हैं.