Skip to main content

5 साल पहले आज के ही दिन अपनी आखिरी पारी खेलने उतरे थे सचिन तेंदुलकर

नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर. पांच साल पहले क्रिकेट को अलविदा कह चुका यह खिलाड़ी आज भी कामयाबी का पैमाना बना हुआ है. विराट कोहली, रोहित शर्मा से लेकर दुनिया का कोई भी दिग्गज जब बल्लेबाजी का कोई माइलस्टोन छू रहा होता है, तो पता चलता है कि सचिन वहां पहले से मौजूद हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक 100 शतक, सबसे अधिक रन जैसे कम से कम 60 विश्व रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हैं.

15 नवंबर 1989 को टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सचिन तेंदुलकर ठीक 24 साल बाद आज ही के दिन (14 नवंबर) अपनी आखिरी पारी खेलने उतरे थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए इस टेस्ट मैच में सचिन के खेल में वही ताजगी नजर आई, जो 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट में नजर आई थी. भारत ने मुंबई में खेले गए सचिन के आखिरी टेस्ट में विंडीज को 182 रन पर ऑल आउट किया. इसके बाद भारतीय टीम ने पहले दिन 2 विकेट पर 157 रन बनाए. इसमें सचिन के नाबाद 38 रन शामिल थे. सचिन मैच के दूसरे दिन 74 रन बनाकर आउट हुए. भारत ने यह मैच पारी और 126 रन से जीता था. सचिन तेंदुलकर के प्रमुख रिकॉर्ड:

सबसे अधिक इंटरनेशनल मैच और रन
सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के हर फॉर्मेट में अपनी एक खास छाप छोड़ी है. उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 664 मैचों में 34,357 हजार रन बनाए. यह इंटरनेशल लेवल पर सबसे अधिक मैच और सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड है.

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक 
सचिन इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं. उन्होंने टेस्‍ट में 51 और वनडे मैचों में 49 शतक के साथ लगाए हैं. उन्‍होंने 16 मार्च, 2012 को एशिया कप के चौथे वनडे के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ अपना 100वां शतक लगाया था.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक मैच और रन
सचिन तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैच खेले हैं. उन्होंने इन मैचों में 53.78 की औसत से 15,921 रन बनाए हैं. इसमें 51 शतक शामिल हैं. वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक मैच खेलने वाले, सबसे अधिक रन बनाने वाले और सबसे अधिक शतक लगाने वाले क्रिकेटर हैं.

वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक मैच और रन
सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने इन मैचों में 44.83 की औसत से 18,426 रन बनाए हैं. इसमें 49 शतक शामिल हैं. वे वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक मैच खेलने वाले, सबसे अधिक रन बनाने वाले और सबसे अधिक शतक लगाने वाले क्रिकेटर हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...