दूसरे चरण के चुनाव में कुल 1,079 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें से कांग्रेस और भाजपा ने सभी 72 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. रायपुर : छत्तीसगढ़ में दूसरे व अंतिम चरण के लिए 19 जिलों की 72 सीटों पर मतदान जारी है. मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र से EVM मशीन में तकनीकी खराबी की कई खबरें आ चुकी हैंं, जिनमें कवर्धा की 236 नंबर पोलिंग बूथ की भी मशीन में खराबी की बात सामने आई है और सीएम रमन सिंह को भी इसी क्षेत्र से मतदान डालना है, लेकिन EVM मशीन में खराबी के कारण मतदान प्रक्रिया रुकी हुई है. बता दें सभी 72 सीटों पर मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो चुके हैं, और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा. छत्तीसगढ़ में हो रहे अंतिम चरण के मतदान के चलते पीएम मोदी ने भी जनता से अपने मताधिकार के प्रयोग का निवेदन किया है. मतदान के शुरू होते ही रायपुर में अलग-अलग जगहों में ईवीएम में खराबी आने से वोटिंग रुक गई है. जिसके कारण मतदाताओं ने भी हंगामा कर दिया है. वहीं बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के दो बूथों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, जोकि दोपहर 3 बजे तक चलेगी. राज्य में इस दफा चुनाव ...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.