नई दिल्ली : ट्रेन में आरक्षित टिकट पर सफर करने वालें यात्रियों के लिए जरूरी खबर. अभी तक आईआरसीटीसी की तरफ से फ्री में उपलब्ध कराई जाने वाली सर्विस पर 1 सितंबर से चार्ज लिया जाएगा. ऐसे में टिकट बुकिंग के लिए आपको पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च करना होगा. आपको बता दें कि आईआरसीटीसी की ओर से 1 सितंबर से ई- टिकट पर दी जाने वाली मुफ्त ट्रेवल इंश्योरेंस की सुविधा को बंद किया जा रहा है. अब अगर आप इंश्योरेंस की सुविधा लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अतिरिक्त भुगतान करना होगा. यानी आप इंश्योरेंस लेना चाहते हैं तो अतिरिक्त भुगतान करना जरूरी है. दिसंबर 2017 मिल रही थी सुविधा रेलवे के इस फैसले के बाद सफर करने वाले यात्री की इच्छा पर निर्भर करेगा कि वह इंश्योरेंस कराना चाहता है या नहीं. आपको बता दें कि आईआरसीटीसी दिसंबर 2017 से यात्रियों को फ्री इंश्योरेंस की सुविधा दे रहा है. उस समय आईआरसीटीसी की तरफ से फ्री इंश्योरेंस की सुविधा डिजीटल ट्रांजेक्शन को प्रमोट करने के लिए दी गई थी. उस समय आईआरसीटीसी ने डेबिट कार्ड से टिकट का भुगतान करने पर लगने वाले चार्ज को भी खत्म कर दिया था. सभी श्रेण...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.