Skip to main content

1 सितंबर से बंद हो जाएगी Indian Railway की यह फ्री सेवा








नई दिल्ली : ट्रेन में आरक्षित टिकट पर सफर करने वालें यात्रियों के लिए जरूरी खबर. अभी तक आईआरसीटीसी की तरफ से फ्री में उपलब्ध कराई जाने वाली सर्विस पर 1 सितंबर से चार्ज लिया जाएगा. ऐसे में टिकट बुकिंग के लिए आपको पहले के मुकाबले थोड़ा ज्यादा पैसा खर्च करना होगा. आपको बता दें कि आईआरसीटीसी की ओर से 1 सितंबर से ई- टिकट पर दी जाने वाली मुफ्त ट्रेवल इंश्योरेंस की सुविधा को बंद किया जा रहा है. अब अगर आप इंश्योरेंस की सुविधा लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अतिरिक्त भुगतान करना होगा. यानी आप इंश्योरेंस लेना चाहते हैं तो अतिरिक्त भुगतान करना जरूरी है.

दिसंबर 2017 मिल रही थी सुविधा
रेलवे के इस फैसले के बाद सफर करने वाले यात्री की इच्छा पर निर्भर करेगा कि वह इंश्योरेंस कराना चाहता है या नहीं. आपको बता दें कि आईआरसीटीसी दिसंबर 2017 से यात्रियों को फ्री इंश्योरेंस की सुविधा दे रहा है. उस समय आईआरसीटीसी की तरफ से फ्री इंश्योरेंस की सुविधा डिजीटल ट्रांजेक्शन को प्रमोट करने के लिए दी गई थी. उस समय आईआरसीटीसी ने डेबिट कार्ड से टिकट का भुगतान करने पर लगने वाले चार्ज को भी खत्म कर दिया था.

सभी श्रेणियों में मिलती है सुविधा
आईआरसीटीसी की तरफ से इंश्योरेंस की सुविधा स्लीपर, एसी और चेयरकार सभी श्रेणियों में दी जाती है. इसके तहत कोई हादसा होने पर अधिकतम 10 लाख रुपये का कवर होता है. सफर के दौरान यदि किसी हादसे से यात्री की मौत हो जाती है तो 10 लाख रुपये मिलने का प्रावधान है. पर्मानेंट या पार्शल डिसएबिलिटी होने पर 7.5 लाख रुपये का प्रावधान है. घायलों को दो लाख रुपये दिए जाते हैं.

रेलवे की तरफ से 5 साल से कम उम्र वाले बच्चों का इंश्योरेंस नहीं किया जाता. ट्रैवल इंश्योरेंस के लिए आईआरसीटीसी ने आईसीआईसीआई लोम्बर्ड जनरल इंश्योरेंस, रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस और श्रीराम जनरल इंश्योरेंस से करार किया हुआ है. नई नियम के तहत 1 सितंबर से एक टिकट पर इंश्योरेंस के लिए 92 पैसे का भुगतान करना होगा, टैक्स समेत यह करीब एक रुपये होगा.









Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...