Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Chhattisgarh Elections 2018

छत्तीसगढ़ चुनाव LIVE: 72 सीटों पर मतदान जारी, कुल 1,079 उम्मीदवार मैदान में

दूसरे चरण के चुनाव में कुल 1,079 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें से कांग्रेस और भाजपा ने सभी 72 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. रायपुर :   छत्तीसगढ़  में दूसरे व अंतिम चरण के लिए 19 जिलों की 72 सीटों पर मतदान जारी है. मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र से EVM मशीन में तकनीकी खराबी की कई खबरें आ चुकी हैंं, जिनमें कवर्धा की 236 नंबर पोलिंग बूथ की भी मशीन में खराबी की बात सामने आई है और सीएम रमन सिंह को भी इसी क्षेत्र से मतदान डालना है, लेकिन EVM मशीन में खराबी के कारण मतदान प्रक्रिया रुकी हुई है. बता दें सभी 72 सीटों पर मतदान सुबह आठ बजे शुरू हो चुके हैं, और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा. छत्तीसगढ़ में हो रहे अंतिम चरण के मतदान के चलते पीएम मोदी ने भी जनता से अपने मताधिकार के प्रयोग का निवेदन किया है. मतदान के शुरू होते ही रायपुर में अलग-अलग जगहों में ईवीएम में खराबी आने से वोटिंग रुक गई है. जिसके कारण मतदाताओं ने भी हंगामा कर दिया है. वहीं बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के दो बूथों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है, जोकि दोपहर 3 बजे तक चलेगी. राज्य में इस दफा चुनाव ...

नोटबंदी से एक भी काला धन रखने वाला पकड़ा नहीं गया: राहुल गांधी

कांकेर:  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रचार अंतिम चरण में पहुंचा चुका है. इसे देखते हुए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की रैलियां हुईं. पीएम मोदी ने बस्तर में रैली को संबोधित किया तो राहुल गांधी ने कांकेर में जनसभा को संबोधित किया. राहुल गांधी ने जनसभा में नोटबंदी का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार को निशाने पर लिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'आपने (पीएम मोदी) नोटबंदी करके देशभर के लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया, लेकिन काला धन रखने वाला कोई भी शख्स नहीं दिखा. इसके बजाय नीरव मोदी, विजय माल्या, ललित मोदी और मेहुल चौकसी जैसे लोग देश का पैसा लेकर भाग गए.' राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला और आरोप लगाया कि मोदी सरकार का नोटबंदी का कदम खुद से पैदा की गई ‘त्रासदी’ और ‘आत्मघाती हमला’ था जिससे प्रधानमंत्री के ‘सूट-बूट वाले मित्रों’ ने अपने कालेधन को सफेद करने का काम किया. उन्होंने यह भी दावा किया कि नोटबंदी की पूरी सच्चाई अभी सामने नहीं आई है और देश की जनता पूरा सच जानने तक चैन से नहीं बैठेगी. ये भी पढ़ें:  नोटबंदी के 2 साल पूर...

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री रमन सिंह बोले,'अभी दिल्ली दूर है, राज्य के लिए बहुत काम करना है'

रायपुर:  छत्तीसगढ़ के कुल 18 साल के इतिहास में रिकॉर्ड 15 साल से वहां की सत्ता संभाल रहे डॉ रमन सिंह कहते हैं कि उन्हें राज्य में अभी बहुत काम करना है और फिलहाल उनके लिए दिल्ली दूर है. रमन सिंह ने कहा कि वह मुख्यमंत्री के रूप में अपने तीनों कार्यकाल से पूरी तरह संतुष्ट हैं और राज्य की जनता से उन्हें अगाध स्नेह मिल रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा,‘फिलहाल मुझे लगता है कि दिल्ली दूर है. छत्तीसगढ़ में काम करके खुशी मिलती है और यहां बहुत काम करना है.’ वह इन सवालों का जवाब दे रहे थे कि राजनीतिक करियर की अगली पारी में वह अपने लिए क्या भूमिका देखते हैं और क्या इसमें राष्ट्रीय स्तर पर काम करने के लिए दिल्ली जाना शामिल होगा. कुछ नेताओं को केंद्र में भेजे जाने की चर्चा कुछ वर्गों में इस तरह की चर्चा है कि रमन सिंह और कई राज्यों के दूसरे कुछ वरिष्ठ बीजेपी नेताओं को केंद्र में भेजा जा सकता है. बहरहाल, सत्तारूढ़ पार्टी या उसके शीर्ष नेताओं की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. आयुर्वेद चिकित्सक रहे 66 वर्षीय सिंह 1980 के दशक में राजनीति में आये थे. वह दिसंबर 2003 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्...

SC-ST एक्‍ट में संशोधन क्‍या BJP के गले की फांस बन सकता है?

नई दिल्‍ली:  इस साल मार्च में महाराष्‍ट्र के एक सरकारी अधिकारी की याचिका पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति-जनजाति(एससी-एसटी) के खिलाफ अत्‍याचार निवारण कानून के सख्‍त प्रावधानों को नरम किया था. कोर्ट ने कहा कि इस श्रेणी के आरोपी की गिरफ्तारी शुरुआती जांच या वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक की अनुमति के बाद ही होगी. पहले इसमें तत्‍काल गिरफ्तारी का प्रावधान था. इस फैसले के बाद देश में एससी-एसटी संगठनों ने आंदोलन किया. नतीजतन केंद्र सरकार ने मानसून सत्र में अध्‍यादेश लाकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदल दिया. अब वह पुराने स्‍वरूप में फिर से लागू हो गया है. इस पर दलित संगठनों ने तो संतोष व्‍यक्‍त किया लेकिन सवर्ण समाज के कई तबकों में इसका विरोध शुरू हो गया है. इसके साथ ही साथ प्रोन्‍नति में आरक्षण पर सरकार के रुख से भी सवर्ण तबके में आक्रोश दिख रहा है. फिलवक्‍त इसके खिलाफ सबसे मुखर आवाज मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान से उठ रही हैं. ऐसा इसलिए भी क्‍योंकि अगले कुछ महीनों के भीतर इन राज्‍यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसका सबसे तीखा असर मध्‍य प्रदेश के ग्‍वालियर-चंबल डिवीजन में देखने को ...

छत्‍तीसगढ़ चुनाव: 'अटल जी' के सहारे बीजेपी ही नहीं, कांग्रेस भी पार लगाना चाहती है अपनी नैय्या

नई दिल्‍ली:  पूर्व प्रधानमंत्री स्‍वर्गीय अटल विहारी बाजपेयी के नाम के सहारे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ही नहीं, अब कांग्रेस भी अपनी चुनावी नैय्या पार लगाना चाहती है. छत्‍तीसगढ़ के मौजूदा हालात को देखकर तो यही लगा रहा है. दरअसल, अटल जी की अस्थि कलश यात्रा को लेकर विवादों का दौर चल रही रहा था, तभी उनकी भतीजी करुणा शुक्‍ला ने एक वीडियो जारी कर दिया. इस वीडियो में करुणा शुक्‍ला ने  न केवल छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री रमन सिंह को आड़े हांथो लिया, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के मौजूदा नेताओं को जम कर खरी-खरी सुनाई. चूंकि यह वीडियो में बीजेपी की नींव रखने वाले अटल जी की भतीजी बीजेपी नेताओं के खिलाफ बोल रही थी, लिहाजा लोगों की संवेदनाएं वीडियो के प्रति बढ़ने लगीं. देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया. अगली सुबह तक इस वीडियो की चर्चा हर जुबां पर चढ़ी हुई थी. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की दो तरह की प्रतिक्रियाएं थी. पहली प्रतिक्रिया उनकी थी, जो बीजेपी के समर्थक नहीं हैं. ऐसे लोगों को यह कहने में देर नहीं लगी कि देख लिया, अब तो अटल जी की भतीजी ने सच्‍चाई सामने ...