Skip to main content

Posts

Showing posts with the label 2018madhya pradesh elections 2018Madhya Pradesh Assembly elections 2018congressarun yadav

कौन हैं अरुण यादव? जो चुनावी मैदान में सीएम शिवराज सिंह को देंगे चुनौती

नई दिल्ली:  मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज नामांकन की आखिरी तारीख है. इसी वजह से बीजेपी-कांग्रेस समेत सभी पार्टियों के बचे हुए प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन आज करेंगे. नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के साथ कई दिग्गज भी मौजूद रहेंगे. इसी बीच कांग्रेस की ओर से चुनावी मैदान में सीएम शिवराज सिंह को चुनौती देने के लिए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव उतर रहे हैं. अरुण को कांग्रेस ने बुधनी से प्रत्याशी बनाया है. गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा. आज दाखिल करेंगे नामांकन आपको बता दें कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव आज सीहोर की बुधनी सीट से सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ नामांकन दाखिल करेंगे. अरुण यादव के शिवराज के खिलाफ उतरने से इस सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो गया है. नामांकन से पहले भोपाल में अरुण यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की है. इस दौरान बीजेपी सरकार और सीएम पर सीधा निशाना साधते हुए अरुण यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा अवैध उत्खनन सीएम के क्षेत्र में होता है. महिला अत्याचार के मामले में प्र...