Skip to main content

कौन हैं अरुण यादव? जो चुनावी मैदान में सीएम शिवराज सिंह को देंगे चुनौती










आज दाखिल करेंगे नामांकन
आपको बता दें कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव आज सीहोर की बुधनी सीट से सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ नामांकन दाखिल करेंगे. अरुण यादव के शिवराज के खिलाफ उतरने से इस सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो गया है. नामांकन से पहले भोपाल में अरुण यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की है. इस दौरान बीजेपी सरकार और सीएम पर सीधा निशाना साधते हुए अरुण यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा अवैध उत्खनन सीएम के क्षेत्र में होता है. महिला अत्याचार के मामले में प्रदेश में सीएम का क्षेत्र अव्वल है.

"राहुल जी तय करेंगे कौन सीएम होगा"
अरुण यादव ने स्पष्ट किया है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ महिला अपराध को वे अपना चुनावी हथियार बनाएंगे. इसके साथ ही खनन और खराब सड़कों को लेकर बुधनी में मुख्यमंत्री की पोल भी खोलेंगे. उन्होंने मीडिया के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि सीएम के गृह क्षेत्र में सबसे ज्यादा आत्महत्या किसानों ने की है. सबसे ज्यादा अवैध उत्खनन सीएम के गृह क्षेत्र में है. सबसे ज्यादा महिला अत्याचार सीएम के क्षेत्र में है. यही हमारे मुद्द्दे होंगे. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 'हम चुनाव जीतेंगे, सरकार भी बनाएंगे.' उन्होंने आगे कहा, "यदि सरकार बनती है तो सीएम कौन होगा यह सवाल बार-बार क्यों पूछते हैं. राहुल जी तय करेंगे कौन सीएम होगा."

कौन हैं अरुण यादव
- एमपी के डिप्टी सीएम रहे सुभाष यादव के बेटे हैं अरुण यादव
- 14वीं लोकसभा में 2007-09 तक वे सांसद रहे
- 15वीं लोकसभा में भी वे 2009-2014 तक दोबारा चुने गए
- 2009-2011 तक वे केंद्रीय मंत्री भी रहे
- 2014 लोकसभा चुनाव में वे बीजेपी के नंदकुमार चौहान से हार गए
- 13 जनवरी 2014 से 1 मई 2018 तक एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष रहे
- अब अरुण यादव सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ बुधनी से चुनाव लड़ेंगे





Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...