Skip to main content

Posts

Showing posts with the label AIR INDIA

VIDEO: नशे में धुत विदेशी महिला यात्री का एयर इंडिया फ्लाइट में हंगामा, क्रू मेंबर को जड़ा थप्पड़

एयर इंडिया की मुंबई से लंदन जा रही इंटरनेशनल फ्लाइट में नशे में धुत एक महिला यात्री ने जमकर हंगामा किया. क्रू स्टॉफ की तरफ से महिला यात्री को और शराब दिए जाने से इंकार करने पर उसका गुस्सा भड़क गया और अभद्र भाषा बोलने के साथ ही उसने एक क्रू मेंबर को थप्पड़ भी जड़ दिया. नई दिल्ली :  एयर इंडिया  की मुंबई से लंदन जा रही इंटरनेशनल फ्लाइट में नशे में धुत एक महिला यात्री ने जमकर हंगामा किया. क्रू स्टॉफ की तरफ से महिला यात्री को और शराब दिए जाने से इंकार करने पर उसका गुस्सा भड़क गया और अभद्र भाषा बोलने के साथ ही उसने एक क्रू मेंबर को थप्पड़ भी जड़ दिया. कुछ मीडिया रिपोटर्स में महिला के क्रू मेंबर पर थूकने की बात भी बताई गई है. एक केबिन क्रू मेंबर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया जिसमें महिला यात्री को 40 से ज्यादा बार अपशब्द कहते सुना गया है. यात्री की तरफ से कहे गए अपशब्द को हमने म्यूट कर दिया है. नशा होने पर जोर-जोर से चिल्लाई यह घटना मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई- 131 में 10 नवंबर की बताई जा रही है. बिजनेस क्लास में सफर कर रही आइरिश लेडी सीट नंबर 1J पर बैठी हुई थी. ...

VIDEO: नशे में धुत विदेशी महिला यात्री का एयर इंडिया फ्लाइट में हंगामा, क्रू मेंबर को जड़ा थप्पड़

एयर इंडिया की मुंबई से लंदन जा रही इंटरनेशनल फ्लाइट में नशे में धुत एक महिला यात्री ने जमकर हंगामा किया. क्रू स्टॉफ की तरफ से महिला यात्री को और शराब दिए जाने से इंकार करने पर उसका गुस्सा भड़क गया और अभद्र भाषा बोलने के साथ ही उसने एक क्रू मेंबर को थप्पड़ भी जड़ दिया. नई दिल्ली :  एयर इंडिया  की मुंबई से लंदन जा रही इंटरनेशनल फ्लाइट में नशे में धुत एक महिला यात्री ने जमकर हंगामा किया. क्रू स्टॉफ की तरफ से महिला यात्री को और शराब दिए जाने से इंकार करने पर उसका गुस्सा भड़क गया और अभद्र भाषा बोलने के साथ ही उसने एक क्रू मेंबर को थप्पड़ भी जड़ दिया. कुछ मीडिया रिपोटर्स में महिला के क्रू मेंबर पर थूकने की बात भी बताई गई है. एक केबिन क्रू मेंबर ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया जिसमें महिला यात्री को 40 से ज्यादा बार अपशब्द कहते सुना गया है. यात्री की तरफ से कहे गए अपशब्द को हमने म्यूट कर दिया है. नशा होने पर जोर-जोर से चिल्लाई यह घटना मुंबई से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई- 131 में 10 नवंबर की बताई जा रही है. बिजनेस क्लास में सफर कर रही आइरिश लेडी सीट नंबर 1J पर बैठी हुई थी. ...

एयर इंडिया के ठेके के कर्मचारी हड़ताल पर, मुंबई से एयर इंडिया की 12 उड़ानें लेट

मुंबई:  एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अनुबंधित ग्राउंड स्टाफ के हड़ताल की वजह से मुंबई की विमानों की उड़ानों में देरी की खबर आ रही है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एयर इंडिया एयर ट्रांसपॉर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अनुबंधित ग्राउंड स्टाफ के हड़ताल पर जाने के कारण मुंबई से आने-जाने वाली कई फ्लाइटें आज सुबह ही लेट हैं. बताया जा रहा है कि मुंबई से एयर इंडिया की 12 उड़ानें लेट हैं. एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एआईएटीएसएल) कर्मचारियों द्वारा मुंबई हवाई अड्डे पर हड़ताल की स्थिति के कारण, कुछ उड़ानों में देरी हो गई है. हम स्थिति का आकलन कर रहे हैं और देरी या व्यवधान को कम करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं. एयर इंडिया ने कहा है कि विमानों की उड़ानों की स्थिति को समान्य करने के लिए एयर इंडिया के परमानेंट कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है. सिर्फ सुबह की मुंबई से जाने वाली फ्लाइट 2 घंटे लेट थी. बताया जा रहा है कि दिवाली का बोनस नहीं मिलने से नाराज एयर इंडिया एयर ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (एआईएटीएसएल) के कर्मचारी बुधवार से हड़...

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में बीजेपी नेता और उनके भाई की गोली मारकर हत्या, कर्फ्यू लगा, सेना बुलाई गई

श्रीनगर:  जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में देर रात बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल परिहार और उनके भाई अजीत की आतंकवादियों ने हत्या कर दी. हत्या के बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेना बुलाई गई है. प्रशासन ने गुरूवार रात किश्तवाड़ और आसपास के जिलों में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी है.   अधिकारियों ने बताया कि बीजेपी के प्रदेश सचिव अनिल और उनके भाई किश्तवाड़ में अपनी दुकान से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनपर गोलियां चलाई गईं. उन्होंने बताया कि दोनों भाइयों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.   गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बीजेपी नेता और उनके भाई की हत्या पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि अपराधियों को कानून के हवाले करने में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ेगी. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “ जम्मू-कश्मीर  प्रदेश बीजेपी नेता अनिल परिहार और उनके भाई की हत्या से स्तब्ध और दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवार के साथ हैं.” बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी हत्या की निंदा की है गृहमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के सलाहकार के.विजय...

Shah Rukh Khan Birthday: 25 साल से फैंस के दिलों पर राज करने वाले सिर्फ 5 फिल्में करने पहुंचे थे मुंबई

शाहरुख खान उन चुनिंदा एक्टर्स में शामिल हैं जो एक या दो नहीं बल्कि 25 सालों से अपने फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. यूं तो फैंस के दिलों पर राज करने वाले किंग खान की जिंदगी खुली किताब है. उनके फैंस उनकी फर्श से अर्श तक की इस यात्रा में उनके साथ रहे हैं. शाहरुख खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं और सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में ऐसे कुछ ही एक्टर्स हैं जो इस उम्र में भी एक रोमांटिक हीरो के तौर पर देखे जाते हैं और फिल्मों में बतौर लीड एक्टर काम करते हैं.     खुद शाहरुख खान ने टेड टॉक्स इंडिया में कहा था कि 'मैं उन किस्मत वाले लोगों में शामिल हूं जिसने अर्श से फर्श का सफर तय किया है और आज मैं एक बूढ़ा होता हीरो हूं... जिसे खुद नहीं पता कि उसे उसके फैंस इतना प्यार क्यों करते हैं.' अब शाहरुख खान के फैन उन्हें इतना प्यार क्यों करते हैं इसका जवाब तो वो ही दे पाएंगे लेकिन हम इतना कह सकते हैं कि शाहरुख को पलकों बिठाने वाले इन फैंस की दीवानगी के गवाह हम जरूर हैं. आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको शाहरुख की जिंदगी के कुछ अनछुए पहलुओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बा...

MP चुनाव: बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, मौजूदा 27 विधायकों का टिकट कटा

नई दिल्ली:  मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी ने आज 177 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की. सूची के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले चुनाव की तरह ही इसबार भी बुधनी से लड़ेंगे. वहीं नरोत्म मिश्रा दतिया से तो यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी से चुनाव लड़ेंगी. मंत्री विजय शाह को हरसूद से, उमाशंकर गुप्ता को भोपाल सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.   पहली लिस्ट में बीजेपी ने मंत्री माया सिंह समेत 27 मौजूदा विधायक के टिकट काटे हैं. गौरी शंकर सेजवार को भी बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है. माया सिंह ग्वालियर से विधायक हैं. गौरी शंकर सेजवाल के बेटे मुदित सेजवार को सांची से टिकट दिया है. विदिशा में मंत्री सूर्यप्रकाश मीना का टिकट कटने से बीजेपी कार्यकर्ता नाराज हैं. जिला बीजेपी कार्यालय के सामने बीजेपी से इस्तीफा देने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं की लंबी लाइन लगी है.   आपको बता दें कि कल टिकट पर अंतिम मुहर के लिए दिल्ली में बैठक हुई थी. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सूबे बीजेपी के वरिष्ठ ने...

भारी कर्ज बोझ से जूझ रही Air India, कंपनी पर 48000 करोड़ से ज्यादा का कर्ज

नई दिल्ली:  एयर इंडिया  की स्थिति में सुधार के लिये किये जा रहे सरकार के प्रयासों के बीच  नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु  ने कहा कि एयर इंडिया ‘भारी कर्ज’ बोझ से जूझ रही है. उसकी विरासती समस्याओं से भी निपटने की जरूरत है. घाटे में चल रही एयर इंडिया पर 48,000 करोड़ रुपये से अधिक कर्ज होने का अनुमान है. मई में सरकार ने इसके रणनीतिक विनिवेश की कोशिश की थी जो विफल रही. प्रभु ने एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘एयर इंडिया एक विरासती समस्या है. एयर इंडिया का कर्ज असहनीय है, एयर इंडिया को छोड़िये कोई भी इसके कर्ज से नहीं निपट सकता. किसी भी विमानन कंपनी के लिए इतने कर्ज के साथ सेवा देना संभव नहीं है.’’ उन्होंने कहा कि इसकी विरासती समस्याओं से कैसे निपटा जाए उसके लिए तौर तरीकों पर विचार करने की जरूरत है. वर्ष 2007 में इंडियन एयरलाइंस का विलय होने के बाद से एयर इंडिया लगातार घाटे का सामना कर रही है. लेखापरीक्षित आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2016- 17 में एयर इंडिया पर कुल मिलाकर 47,145.62 करोड़ रुपये का घाटा था. पिछले दिनों जेट एयरवेज (Jet Airways) के वित्तीय संकट की रिपोर्ट के बीच केंद्...

सूरत : ड्यूटी पूरी होने पर पायलट ने विमान उड़ाने से किया इनकार, 12 घंटे बाद दूसरे पायलट ने भरी उड़ान

सूरत :  सूरतpilot-refused-to-take-off-air-india-flight-to-new-delhi-from-surat-airport के एयरपोर्ट पर शनिवार को एयर इंडिया के एक पायलट ने दिल्‍ली को जाने वाले यात्री विमान को उड़ाने से महज इसलिए इनकार कर दिया क्‍योंकि उसकी ड्यूटी पूरी हो चुकी थी. उसका कहना था कि वह थक चुका है और अब विमान नहीं उड़ा सकता. इसके चलते यह विमान उड़ान नहीं भर सका. उसके 116 में से 85 यात्री अगले दिन रविवार को 12 घंटे बाद दिल्‍ली पहुंच सके. अन्‍य 21 यात्रियों ने भी अपनी यात्रा रद्द कर दी. दरअसल शनिवार को एयर इंडिया की एक फ्लाइट को रात 9 बजे नई दिल्‍ली के लिए सूरत से उड़ान भरनी थी. लेकिन इसके पायलट ने ड्यूटी के घंटे पूरे होने पर विमान उड़ाने से इनकार कर‍ दिया. उसने कहा कि उसकी ड्यूटी पूरी हो चुकी है और अब वह उड़ान नहीं भर सकता. पायलट के विमान उड़ाने से मना कर देने पर उसके क्रू मेंबर भी विमान से नीचे उतर गए. इसके बाद विमान को सूरत एयरपोर्ट पर भी ग्राउंड कर दिया गया. जब विमान को ग्राउंड कर दिया गया तो उसके यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया. आक्रोशित यात्रियों को देखकर एयर इंडिया ने उनके लिए होटल और खानपान की व्‍यवस...

'25 हजार करोड़ के एयर इंडिया के विमान कल-पुर्जों की कमी के कारण बेकार खड़े हैं'

मुंबई:  कर्ज में फंसी सार्वजनिक विमानन कंपनी एयर इंडिया ने कल-पुर्जों की कमी के कारण नौ एयरबस ए-321 समेत 19 विमानों को परिचालन से बाहर किया हुआ है. इससे उसकी उड़ानें तो रद्द हो ही रहीं हैं उसे राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. कंपनी के विमानचालकों के एक संगठन ने यह आरोप लगाया. इंडियन कमर्शियल पायलट्स एसोसिएशन (आईसीपीए) ने एयर इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक प्रदीप सिंह खरोला को भेजे पत्र में यह जानकारी देते हुये कहा कि इनके अलावा विमानों के बेड़े में भी अदला-बदली हो रही है जिससे ऐन मौके पर विमानों की उपलब्धता प्रभावित हो रही है. संगठन ने आरोप लगाया, ‘‘कल-पुर्जों की कमी के कारण एयर इंडिया बेड़े के 23 प्रतिशत विमान परिचालन से बाहर हैं. इस लिहाज से आज की कीमत के आधार पर करीब 3.6 अरब डॉलर यानी करीब 25 हजार करोड़ रुपये के विमान हैंगर में निष्क्रिय खड़े हैं.’’ एयर इंडिया के 20 एयरबस ए-321 विमानों में से आठ विमान कल-पुर्जों की कमी के चलते परिचालन से बाहर हैं. चार ए-319 भी निष्क्रिय पड़े हैं. इनके अलावा पांच बोइंग777 और दो बोइंग 787 ड्रीमलाइनर भी परिचालन से बाहर हैं. वेतन संकट पर एयर...