Skip to main content

Shah Rukh Khan Birthday: 25 साल से फैंस के दिलों पर राज करने वाले सिर्फ 5 फिल्में करने पहुंचे थे मुंबई

शाहरुख खान उन चुनिंदा एक्टर्स में शामिल हैं जो एक या दो नहीं बल्कि 25 सालों से अपने फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. यूं तो फैंस के दिलों पर राज करने वाले किंग खान की जिंदगी खुली किताब है. उनके फैंस उनकी फर्श से अर्श तक की इस यात्रा में उनके साथ रहे हैं. शाहरुख खान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं और सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में ऐसे कुछ ही एक्टर्स हैं जो इस उम्र में भी एक रोमांटिक हीरो के तौर पर देखे जाते हैं और फिल्मों में बतौर लीड एक्टर काम करते हैं.

 



 

खुद शाहरुख खान ने टेड टॉक्स इंडिया में कहा था कि 'मैं उन किस्मत वाले लोगों में शामिल हूं जिसने अर्श से फर्श का सफर तय किया है और आज मैं एक बूढ़ा होता हीरो हूं... जिसे खुद नहीं पता कि उसे उसके फैंस इतना प्यार क्यों करते हैं.' अब शाहरुख खान के फैन उन्हें इतना प्यार क्यों करते हैं इसका जवाब तो वो ही दे पाएंगे लेकिन हम इतना कह सकते हैं कि शाहरुख को पलकों बिठाने वाले इन फैंस की दीवानगी के गवाह हम जरूर हैं. आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको शाहरुख की जिंदगी के कुछ अनछुए पहलुओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो...

 

सिर्फ पांच फिल्में करने मुंबई आए थे शाहरुख

 

शाहरुख जब मुंबई आए थे उनके सपने बहुत बड़े नहीं थे. वो बस थोड़ा काम करना चाहते थे और वापस अपने शहर दिल्ली लौट आना चाहते थे. इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे होने पर शाहरुख ने कहा था, ''जब मैं मुंबई आया था तो मैं बस ये टारगेट लेकर आया था कि एक दिन मैं 5 फिल्में कर लूंगा और वापस लौट जाउंगा. सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि मेरे थिएटर के दोस्तों को भी मुझपर बड़ा यकीन था कि मैं फिल्मों में ज्यादा कुछ नहीं कर पाउंगा और 5 फिल्में कर के वापस थिएटर करने लगूंगा. लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.''

 



 

मजे की बात तो ये है कि किंग खान की पत्नी गौरी को भी शाहरुख खान के स्टार बनने पर कोई खास यकीन नहीं था. सिमि गरेवाल के शो में गौरी ने कहा था, ''मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे पति इतने बड़े स्टार बनेंगे. मैं बहुत ज्यादा ऊंचे ख्वाब नहीं देखती. जब इन्होंने फौजी में काम किया था तो मुझे लगा था कि बस यूं ही एक के बाद एक सीरियल मिल जाएंगे और हमारा काम चल जाएगा. लेकिन जब शाहरुख को दीवाना मिली और उसे लोगों ने प्यार दिया.''

 

खुद से प्यार करने पर कर देते हैं मजबूर

 

शाहरुख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी मम्मी की कई सारी बहनें थीं और जब वो बड़े हो रहे थे उनके आस-पास बहुत सारी महिलाएं थी. वो अपने खानदान में एक ही लड़के थे जिसके चलते उन्हें बहुत प्यार मिला. उनके घर की महिलाएं हमेशा उन्हें बहुत प्यार दिया करती थी. बचपन में मिला प्यार और अपनापन ही है जिसके चलते वो इस बात को समझ पाए कि एक और कितनी खूबसूरत है.

 



 

शाहरुख खान ने एक बार खुलासा करते हुए कहा था कि उन्हें बचपन से ही पता था कि वो बहुत ज्यादा गुड लुकिंग नहीं हैं. इसलिए उन्होंने एक ऐसा तरीका निकाला जिससे महिलाएं खुद ही उन्हें प्यार करने लग जाएं. शाहरुख ने कहा, ''मैं जब छोटा था तो मैं किसी पार्टी में जाकर कभी किसी लड़की को डांस के लिए नहीं पूछता था, क्योंकि मुझे हमेशा ये डर लगता था कि कहीं कोई मुझे इनकार न कर दे. इसके बाद मैंने एक बात सीखी कि आपको हर महिला का चहेता बना देगा. महिलाओं को किसी से भी बस एक चीज चाहिए होती है और वो है सम्मान. आप किसी भी महिला को अगर सम्मान देंगे तो वो आपको इसके बदले में कई गुना ज्यादा प्यार और सम्मान देगी. मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि मैं अपनी जिंदगी में जिस भी महिला से मिलूं उसके बहुत सम्मान और प्यार दूं. शायद यही कारण है कि आज महिलाएं मुझे इतना प्यार करती हैं.''

 



 

इसलिए हैं रोमांस किंग

 

शाहरुख खान रियल लाइफ में बहुत ज्यादा रोमांटिक शख्स नहीं हैं. खुद शाहरुख ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा था कि उन्हें रोमांस का ये फंडा समझ नहीं आता कि हाथों में हाथ डाले बीच पर घूमना या हाथों में हाथ सनसेट को देखना रोमांस कैसे है? मैं तो बस एक ही किस्म के रोमांस को जानता हूं और समझता हूं कि आप सामने वाले की हर इमोशन का सम्मान करें. आपका साथी आपको कितना प्यार करता है और किन्हीं भी हालातों में उनके क्या विचार हैं, वो आपको कितना प्यार करते हैं इन सब भावनाओं का सम्मान करना ही रोमांस है. शायद आज जब मैं 50 साल से ज्यादा का हूं तब भी मेरे फैंस मुझे रोमांटिक फिल्में करते देखना पसंद करते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...