दूसरे चरण के चुनावों के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 2,179 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज सुबह 8 बजे से वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण के चुनावों के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 2,179 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 601 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शालीन काबरा ने यह जानकारी दी. काबरा ने कहा कि मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा और अपराह्न दो बजे समाप्त होगा. कश्मीर डिविजन में 828 मतदान केंद्र और जम्मू डिविजन में 1,351 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि 601 मतदान केंद्रों को 'अतिसंवेदनशील' के रूप में वर्गीकृत किया गया है. पहले चरण में हुई थी बंपर वोटिंग उन्होंने कहा कि चुनाव के दूसरे चरण में सरपंच की 281 सीटों और पंच की 1,286 सीटों के लिए 4,014 उम्मीदवार मैदान में हैं. 90 सरपंच और 1,069 पंच पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं. पहला चरण का चुनाव 17 नवंबर को हुआ था जिसमें 71.4 प्रतिशत मतदान हुआ था. अलगाववादियों ने किया बह...
Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.