Skip to main content

जम्मू कश्मीर LIVE: कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान जारी


दूसरे चरण के चुनावों के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 2,179 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.







श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत आज सुबह 8 बजे से वोट डाले जाएंगे. दूसरे चरण के चुनावों के लिए प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 2,179 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

601 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी शालीन काबरा ने यह जानकारी दी. काबरा ने कहा कि मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा और अपराह्न दो बजे समाप्त होगा. कश्मीर डिविजन में 828 मतदान केंद्र और जम्मू डिविजन में 1,351 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि 601 मतदान केंद्रों को 'अतिसंवेदनशील' के रूप में वर्गीकृत किया गया है.

पहले चरण में हुई थी बंपर वोटिंग
उन्होंने कहा कि चुनाव के दूसरे चरण में सरपंच की 281 सीटों और पंच की 1,286 सीटों के लिए 4,014 उम्मीदवार मैदान में हैं. 90 सरपंच और 1,069 पंच पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए हैं. पहला चरण का चुनाव 17 नवंबर को हुआ था जिसमें 71.4 प्रतिशत मतदान हुआ था.



यह चुनाव प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है. अलगाववादियों ने चुनाव के बहिष्कार की अपील की है जबकि आतंकवादियों ने चुनाव में हिस्सा लेने वालों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

पहले भी हुआ था चुनावों का बहिष्कार
सुचारू रूप से चुनाव कराने के लिए सभी तैयारियां पहले ही कर ली गई थी. यह चुनाव गैर पार्टी आधार पर हो रहे हैं. गौर हो कि नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीडीपी और सीपीएम, सुप्रीम कोर्ट में संविधान के अनुच्छेद 35A को चुनौती देने के कारण चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं. इन पार्टियों ने पिछले महीने हुए नगर निकाय चुनाव का भी बहिष्कार किया था.

27 नवंबर को होगी मतगणना
जम्मू क्षेत्र में किश्तवाड़ में मतदान प्रतिशत 74.1, राजौरी में 78.9, पुंछ में 78.7 प्रतिशत, ऊधमपुर में 83.6 प्रतिशत, डोडा में 80.8, कठुआ में 80 प्रतिशत और रामबन में 78.2 प्रतिशत दर्ज किया गया. अधिकारियों ने कहा कि कश्मीर में इन मतदान केंद्रों पर कुल मतदाता 1,35,774 थे. जम्मू कश्मीर में पंचायत चुनाव के और आठ चरण होंगे. पहले चरण का मतदान 47 ब्लाक में हुआ जिसमें से 16 ब्लाक कश्मीर में और 21 ब्लाक जम्मू में तथा 10 लद्दाख क्षेत्र में थे. चुनाव दो वर्ष के विलंब से ऐसे समय हो रहा है जब राज्य में राज्यपाल शासन है. मतगणना 27 नवम्बर को होगी



Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...