Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Freedom 251

गैंगरेप का मामला निकला हनीट्रैप, फ्रीडम 251 मोबाइल कंपनी का मालिक गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल हनीट्रैप रैकेट का पर्दाफाश करते हुए गैंगरेप के एक मामले को पैसे लेकर रफा-दफा करने के मामले का खुलासा किया है. चौंकाने वाली बात यह है कि 251 रुपये में मोबाइल फोन लांच कर तहलका मचा देने वाली कंपनी के मालिक मोहित गोयल को गैंगरेप के आरोपियों से पैसे वसूलते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को राजधानी दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस में स्थित एक शॉपिंग मॉल में गैंगरेप की शिकायत करने वाली महिला, मोहित गोयल और उनके एक अन्य साथी विकास मित्तल को आरोपियों से 25 लाख रुपये लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया. परिवार वालों ने कर दी कथित पीड़िता की धुनाई शॉपिंग मॉल में गैंगरेप के आरोपियों से मामले को रफा-दफा करने के नाम पर पैसे वसूलते हुए महिला सहित तीनों CCTV में कैद में भी कैद हुए हैं. जैसे ही पुलिस वसूली कर रही कथित गैंगरेप पीड़िता को लेकर शॉपिंग मॉल से बाहर निकलने लगी, गु्स्साए आरोपियों के घरवालों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. यहां तक कि पुलिस को घरवालों के हाथों कथित गैंगरेप पीड़िता को छुड़ाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी. धनपतियों को हनीट्रैप में फंसा करत...