Skip to main content

गैंगरेप का मामला निकला हनीट्रैप, फ्रीडम 251 मोबाइल कंपनी का मालिक गिरफ्तार




दिल्ली पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल हनीट्रैप रैकेट का पर्दाफाश करते हुए गैंगरेप के एक मामले को पैसे लेकर रफा-दफा करने के मामले का खुलासा किया है. चौंकाने वाली बात यह है कि 251 रुपये में मोबाइल फोन लांच कर तहलका मचा देने वाली कंपनी के मालिक मोहित गोयल को गैंगरेप के आरोपियों से पैसे वसूलते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस ने रविवार को राजधानी दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस में स्थित एक शॉपिंग मॉल में गैंगरेप की शिकायत करने वाली महिला, मोहित गोयल और उनके एक अन्य साथी विकास मित्तल को आरोपियों से 25 लाख रुपये लेते रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया.

परिवार वालों ने कर दी कथित पीड़िता की धुनाई

शॉपिंग मॉल में गैंगरेप के आरोपियों से मामले को रफा-दफा करने के नाम पर पैसे वसूलते हुए महिला सहित तीनों CCTV में कैद में भी कैद हुए हैं.

जैसे ही पुलिस वसूली कर रही कथित गैंगरेप पीड़िता को लेकर शॉपिंग मॉल से बाहर निकलने लगी, गु्स्साए आरोपियों के घरवालों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी. यहां तक कि पुलिस को घरवालों के हाथों कथित गैंगरेप पीड़िता को छुड़ाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी.

धनपतियों को हनीट्रैप में फंसा करते हैं वसूली

पुलिस ने आशंका जताई है कि मोहित गोयल अपने अन्य साथियों के साथ यह हाई प्रोफाइल हनीट्रैप रैकेट चलाता है. रैकेट की महिला सदस्य अमीर कारोबारियों को फंसाती है फिर केस वापस लेने के नाम पर आरोपियों से करोड़ों रुपये वसूले जाते हैं.

घरवालों ने महिला और उसके साथियों से मोबाइल पर पैसे के लेन-देन को लेकर हुई पूरी बातचीत की कॉल रिकॉर्ड भी पुलिस को सौंपी है. पुलिस ने शॉपिंग मॉल में लगे CCTV के फुटेज , 25 लाख की रकम और कई अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और महिला से पूछताछ जारी है.

गैंगरेप आरोपियों से वसूले जा चुके हैं 1.1 करोड़ रुपये

वहीं गैंगरेप के आरोपियों के परिवार वालों का कहना है कि कथित पीड़िता अपने साथियों के साथ पैसे की उगाही के लिए उन पर लगातार दबाव बना रही थी. पीड़िता और उसके साथियों ने आरोपी परिवार के सामने पहले 10 करोड़ रुपये की डिमांड रखी.

मामले को रफा-दफा करने के लिए आरोपी परिवार गैंगरेप की शिकायत करने वाली महिला को 2.5 करोड़ रुपये देने को तैयार हो गया. पुलिस के मुताबिक, गैंगरेप की शिकायत करने वाली महिला ने अब तक आरोपी परिवार से 1.1 करोड़ रुपये की वसूली कर ली है.

परिवार वालों के मुताबिक शिकायत करने वाली महिला कुछ महीने पहले आरोपियों के संपर्क में आई और उसने बताया की वह इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है. जिसके बाद एक इवेंट के सिलसिले में महिला पांचों आरोपियों के साथ राजस्थान के भिवाड़ी गई, जहां वे एक होटल में ठहरे .

अगले ही दिन महिला ने पांचों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज करा दिया. केस दर्ज कराने के कुछ ही समय बाद महिला और उसके साथियों ने आरोपियों के परिवार वालो से संपर्क किया. उन्होंने आरोपियों के परिवार वालों से पैसे लेकर केस वापस लेने की बात कही.

इस तरह फंसे हनीट्रैप रैकेट के मास्टरमाइंड

परिवार वाले केस रफा-दफा करने के लिए उन्हें पैसे देने को राजी हो गए. लेकिन पहली पेशगी लेने के बाद जब डिमांड और बढ़ने लगी तो परिवार वालों को इन पर शक हुआ. फिर आरोपियों के परिवार वालों ने नेताजी सुभाष प्लेस पुलिस से इसका शिकायत की.

पुलिस ने बताया कि रविवार को वह अपने साथियों के साथ गैंगरेप आरोपी से 30 लाख रुपये की वसूली करने नेताजी सुभाष प्लेस के इस शॉपिंग मॉल में आई हुई थी. पुलिस ने तीनों को आरोपी के हाथों 25 लाख की रकम लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस का मानना है कि पूरा मामला हाई प्रोफाइल हनीट्रैप रैकेट का हो सकता है, जिसमें पहले बड़े-बड़े कारोबारियों को फंसाया जाता है, फिर मोटी रकम वसूली जाती है. पुलिस का कहना है कि तफ्तीश जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी और केस की परतें जैसे-जैसे खुलेंगी, इसमें कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं.


Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...