Skip to main content

Posts

Showing posts with the label अरविंद केजरीवाल

दिल्ली: CM केजरीवाल VS LG अनिल बैजल की जंग, सरल शब्दों में समझें सुप्रीम कोर्ट का फैसला

नई दिल्ली:  दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच काफी समय से चल रहे गतिरोध के बीच बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेतृत्व वाली सरकार के पक्ष में फैसला सुनाते हुए कहा कि उपराज्यपाल मंत्रीपरिषद की सहायता और सलाह पर कार्य करने के लिए बाध्य हैं. अदालत ने कहा कि उपराज्यपाल किसी खास मामले में विचार के मतभेदों की स्थिति में राष्ट्रपति को फाइल भेजने के लिए भी बाध्य हैं. इसके अलावा उपराज्यपाल एक 'अवरोधक' के रूप में कार्य नहीं कर सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार को सामंजस्यपूर्ण तरीके से काम करना होगा. उपराज्यपाल को यह महसूस करना चाहिए कि मंत्रिपरिषद लोगों के प्रति जवाबदेह हैं और वह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) की सरकार के हर निर्णय को रोक नहीं सकते हैं.   1. दिल्ली के उपराज्यपाल को स्वतंत्र फैसला लेने का अधिकार नहीं , वह अवरोधक के तौर पर कार्य नहीं कर सकते : सुप्रीम कोर्ट. 2. उप राज्यपाल को मंत्रिपरिषद की सहायता से एवं सलाह पर काम करना होगा : सुप्रीम कोर्ट. 3. मंत्रिपरिषद के सभी फैसलों से उप राज्यपाल को निश्चित रूप से अवगत कराया जाना च...

केजरीवाल ने पूछा-नीति आयोग की बैठक में कैसे गए एलजी, सरकार ने कहा, गलत है आपकी जानकारी

नई दिल्ली :  केंद्र सरकार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार के बीच तनाव लगातार बना हुआ है. अब दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए नीति आयोग की बैठक में कथित तौर पर उपराज्यपाल के जाने को लेकर सवाल उठाए हैं. नीति आयोग की बैठक में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल के उपस्थिति संबंधी खबरों पर मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उन्होंने शहर के संवैधानिक प्रमुख को बैठक में शामिल होने के लिए अधिकृत नहीं किया है. वहीं नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने बैजल की उपस्थिति का दावा करने वाली खबरों को झूठी बताया है. केजरीवाल ने ट्वीट किया है, ‘संविधान के किस अनुच्छेद के तहत उपराज्यपाल को मुख्यमंत्री का स्थान लेने का अधिकार है? मैंने उन्हें अपने स्थान पर जाने के लिए अधिकृत नहीं किया है.’ Arvind Kejriwal  ✔ @ArvindKejriwal Under which provision of the Constitution does LG have powers to replace the Chief Minister? I have not authorised him to go in my place. https:// twitter.com/scribe_prashan t/status/1008198934022492160  … 10:31 AM - Jun 17, 2018 ट्विटर पर किसी ने द...

भूख हड़ताल में चौथे दिन घटने की बजाए बढ़ा केजरीवाल के मंत्री का वजन! सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

नई दिल्ली :   दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके तीन कैबिनेट सहयोगियों का शनिवार को लगातार छठे दिन उपराज्यपाल अनिल बैजल के कार्यालय में धरना जारी है. आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता रविवार को बड़े पैमाने पर आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं. हालांकि इसी दौरान उनका ये धरना प्रदर्शन दूसरी खबरों के कारण चर्चा में बना हुआ है. अब दावा किया जा रहा है कि भूख हड़ताल के बाद भी केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन का वजन बढ़ गया है. भूख हड़ताल पर बैठे अरविंद केजरीवाल के मंत्रियों का जब चेकअप हुआ तो टीम हैरान रह गई, क्योंकि सत्येंद्र जैन का वजन बढ़ा हुआ था. शुक्रवार को चौथे दिन उनकी इस भूख हड़ताल पर सवाल उठ रहे हैं. इसके बाद अब सोशल मीडिया पर भी लोग जमकर चटखारे ले रहे हैं. Tarun Kalra @tarunkalra28 केजरीवाल सरकार के व्हाट्सअप ग्रुप के मुताबिक मंत्री सत्येन्द्र जैन जो पिछले 5 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं उनका वजन गुरुवार शाम 6.28 पर 80 किलो था शुक्रवार रात 10 बजे 80.6 किलो हो गया PTI- 80.3 किलो गुरुवार के दिन शाम 6 बजे 81.5 किलो शुक्रवार के दिन दोपहर 2.30 बजे @ totaltv_news 12:01 PM - Jun...

क्या धरना ही दिल्‍ली के CM अरविंद केजरीवाल का राजधर्म है?

अरविंद केजरीवाल ने जिस तरह बिना सूचना के राजनिवास में धरना शुरू किया है, ऐसे में बहुत संभव है कि केंद्र सरकार महत्वपूर्ण बैठकों में उनको बुलाने से पहले दस बार सोचे... नई दिल्ली : सोमवार शाम से ही अलग-अलग संचार माध्यमों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री  अरविंद केजरीवाल  और उनके कैबिनेट सहयोगियों की विशिष्ट तस्वीरें नजर आ रही हैं. बड़े से लाल सोफे पर अरविंद केजरीवाल और गोपाल राय लेटे हुए हैं, तो दूसरे सोफे पर मेज तक पांव पसारे मनीष सिसौदिया और सत्येंद्र जैन शेषशायी मुद्रा में नजर आ रहे हैं. पहली नजर में तो ये लगा कि कहीं ये तस्वीरें फोटोशॉप विधा का अनुपम उदाहरण तो नहीं हैं, लेकिन जल्द ही साफ हो गया कि जैसा दिख रहा है, मंजर असल में वैसा ही है. चार महीने पहले दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी अंशु प्रकाश से हुए विवाद के बाद से कैमरों से दूरी बनाकर चल रहे अरविंद केजरीवाल एक बार फिर धरना मोड में आ गए हैं. इस बार वे रेल भवन के सामने की सड़क या जंतर-मंतर जैसे परिचित स्थानों के बजाय दिल्ली के राजनिवास में ही धरनानशीं हो रहे हैं. केजरीवाल की मांग है कि दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के ...