Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Cancer insurance

ऐसे चुनें सबसे अच्‍छा कैंसर बीमा प्‍लान, नहीं पड़ेगा जेब पर बोझ

नई दिल्ली :  भारत में कैंसर  दुनिया में सबसे उच्‍च स्‍तर पर है. डब्‍ल्‍यूएचओ के मुताबिक 2017 में कैंसर रोगियों की संख्‍या जहां 15 लाख थी उसके 2020 में बढ़कर 17.3 लाख होने की आशंका है. अनुमान है कि प्रत्येक भारतीय परिवार में कम से कम कैंसर का एक मरीज होगा, जबकि कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हर 6 या 8 में से एक भारतीय कभी ना कभी कैंसर की चपेट में आएगा. दुर्भाग्य से  कैंसर  एक ऐसी बीमारी है कि जो न सिर्फ किसी व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करती है, बल्कि उसके पूरे परिवार को वित्तीय रूप से प्रभावित करती है. लेकिन इससे बचा जा सकता है. कैसे, अच्‍छा हेल्‍थ इंश्‍योरेंस लेकर. आइए जानते हैं सही हेल्‍थ पॉलिसी कैसे चुनी जाए. बाजार में उपलब्‍ध है निश्चित लाभ योजना बीमा कंपनियां अभी जो कैंसर बीमा योजना पेश कर रही हैं वह एक निश्चित लाभ योजना है. इसमें बीमित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता के बिना बीमाधारक को बीमा राशि का भुगतान किया जाता है. कैंसर बीमा प्लान सभी स्टेज के कैंसर को कवर करता है. हर स्टेज पर मुआवजा प्रदान करता है. इसके अलावा ये योजनाएं माइनर स्टेज कैंसर, मल्टीपल असंबद्ध कैंसर...